पानी के सेक्टर में पैसा ही पैसा, इन 3 कंपनियों के पास ₹1.6 लाख करोड़ तक का ऑर्डर बुक, क्या बनेगा अगला मल्टीबैगर?

जल जीवन मिशन जैसे प्रोजेक्ट अब सिर्फ पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लंबे समय तक साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने पर फोकस कर रहे हैं. इसी वजह से पानी से जुड़ी कंपनियों के लिए बड़े मौके बन रहे हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कौन सी कंपनियां इस मौके का फायदा उठा रही हैं और उनका बिजनेस कितना मजबूत है.

3 Water Infra Stocks Image Credit: Canva/Money9 live

3 Water Infra Stocks: भारत में पानी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर अब तेजी से चर्चा में आ रहा है. सरकार की नई नीतियां और बड़े निवेश इस सेक्टर को नई दिशा दे रहे हैं. खासकर जल जीवन मिशन जैसे प्रोजेक्ट अब सिर्फ पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लंबे समय तक साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने पर फोकस कर रहे हैं. इसी वजह से पानी से जुड़ी कंपनियों के लिए बड़े मौके बन रहे हैं.

इन कंपनियों को लगातार नए प्रोजेक्ट मिल रहे हैं और उनका ऑर्डर बुक मजबूत हो रहा है. निवेशकों के लिए यह सेक्टर इसलिए भी अहम हो गया है क्योंकि इसमें लंबी अवधि की ग्रोथ की संभावना दिख रही है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कौन सी कंपनियां इस मौके का फायदा उठा रही हैं और उनका बिजनेस कितना मजबूत है.

पानी सेक्टर में बढ़ रहा निवेश

सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत बड़ा बजट तय किया है. कुल खर्च को बढ़ाकर करीब 8.69 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है. इससे गांवों में पाइप से पानी पहुंचाने और सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इससे पानी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को लगातार काम मिल रहा है और उनका ऑर्डर बुक मजबूत हो रहा है.

Enviro Infra Engineers

Enviro Infra Engineers पानी और गंदे पानी के ट्रीटमेंट से जुड़े प्रोजेक्ट करती है. कंपनी डिजाइन से लेकर मेंटेनेंस तक पूरा काम संभालती है. इसकी कमाई और मुनाफा तेजी से बढ़ा है. कंपनी अब बड़े प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही है और नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है. कंपनी की खासियत यह है कि यह खुद ही ज्यादातर काम करती है, जिससे लागत कम रहती है और मुनाफा बढ़ता है.

अवधि (Period Ending)Execution Order Book (₹ मिलियन)O&M Order Book (₹ मिलियन)Total Order Book (₹ मिलियन)
31-Dec-2519,0309,33028,360

Welspun Enterprises

Welspun Enterprises अब पानी सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी बन रहा है. कंपनी बड़े प्रोजेक्ट जैसे पानी सप्लाई और ट्रीटमेंट प्लांट पर काम कर रही है. हालांकि हाल में कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन मुनाफा बढ़ा है. इसका मतलब है कि कंपनी खर्च को बेहतर तरीके से संभाल रही है.

अवधि (Period)Water Order Book (₹ मिलियन)Total Consolidated Order Book (₹ मिलियन)
Q3FY26110,000150,000

VA Tech Wabag

VA Tech Wabag पानी ट्रीटमेंट और समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने जैसे काम करती है. कंपनी का फोकस हाई-टेक प्रोजेक्ट पर है और यह दुनिया के कई देशों में काम कर रही है. इसकी कमाई और मुनाफा लगातार बढ़ रहा है. कंपनी लंबी अवधि के प्रोजेक्ट और सर्विस कॉन्ट्रैक्ट से स्थिर कमाई कर रही है.

अवधि (Period)Order Book Value (₹ मिलियन)
Q3 FY 2026163,424
कंपनीअवधि (Revenue)ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA)EBITDA मार्जिन(Net Profit)ग्रोथ (YoY)
Enviro Infra EngineersFY25₹1,066 करोड़₹268 करोड़25.1%₹177 करोड़+46% Revenue, +66% Profit
Enviro Infra Engineers9M FY26₹718 करोड़₹196 करोड़27.4%₹134 करोड़+30% Profit
Welspun EnterprisesFY25₹3,584 करोड़₹730 करोड़20.4%₹354 करोड़+25% Revenue, +11% Profit
Welspun Enterprises9M FY26₹2,480 करोड़₹573 करोड़23.1%₹279 करोड़+12% Profit
VA Tech WabagFY25₹3,294 करोड़₹430 करोड़13.1%₹295 करोड़+15% Revenue, +20% Profit
VA Tech Wabag9M FY26₹2,529 करोड़₹347 करोड़13.7%₹242 करोड़+23% Profit
सोर्स: EM

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

इन कंपनियों को देखें तो साफ है कि पानी सेक्टर में लंबे समय तक काम मिलने की संभावना है. मजबूत ऑर्डर बुक से भविष्य की कमाई का अंदाजा मिलता है. लेकिन निवेश से पहले कंपनी की क्षमता और प्रोजेक्ट पूरा करने की क्षमता को समझना जरूरी है. भारत में पानी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. सरकारी योजनाएं और बढ़ता निवेश इसे आगे ले जा रहे हैं. Enviro Infra, Welspun और VA Tech Wabag जैसी कंपनियां इस मौके का फायदा उठा रही हैं.

यह भी पढ़ें: TCS और Wipro के Q4 रिजल्ट में किसने मारी बाजी, किसका परफॉर्मेंस दमदार; जानें कैसा है शेयर का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.