बेहद मजबूत आर्डर बुक, 5 साल में 900 फीसदी तक का रिटर्न, HAL सहित इन 3 शेयरों पर रखें नजर
भारत में ड्रोन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और मजबूत ऑर्डर बुक वाली कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. Hindustan Aeronautics Limited, Bharat Electronics Limited और Solar Industries India Limited जैसे शेयरों को बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. HAL की ऑर्डर बुक 2.54 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गई है.
Drone Stocks India: देश में ड्रोन इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है. पहले जहां ड्रोन का इस्तेमाल सीमित था अब यह रक्षा से लेकर एग्रीकल्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर तक फैल चुका है. बढ़ती मांग के साथ इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं. खासकर मजबूत ऑर्डर बुक वाली कंपनियां निवेशकों के राडार पर हैं. यह कंपनियां सिर्फ ड्रोन ही नहीं बल्कि डिफेंस और टेक्नोलॉजी में भी मजबूत हैं. आइए जानते हैं ऐसी 3 कंपनियां जिनकी ऑर्डर बुक मजबूत है और जिन पर नजर रखी जा सकती है.
Hindustan Aeronautics Limited
HAL देश की सबसे बड़ी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी है. यह फाइटर एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर बनाने के साथ ड्रोन टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. कंपनी CATS जैसे एडवांस ड्रोन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. मार्च 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 2.54 ट्रिलियन रुपये तक पहुंच चुकी है. यह मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन भविष्य में ग्रोथ का संकेत देती है. HAL बड़े और एडवांस ड्रोन सिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1.97 फीसदी की तेजी के साथ 4112 रुपये पर बंद हुए. कंपनी के अपने निवेशकों को 5 साल में 728 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Bharat Electronics Limited
BEL ड्रोन इकोसिस्टम में कई तरह के अनमैन्ड सिस्टम पर काम करती है. इसमें UAV, UGV और अंडरवॉटर ड्रोन शामिल हैं. कंपनी रक्षा और गैर रक्षा दोनों सेक्टर में अपनी मौजूदगी रखती है. अप्रैल 2026 तक इसकी ऑर्डर बुक करीब 740 बिलियन रुपये है. कंपनी एंटी ड्रोन सिस्टम पर भी काम कर रही है. इससे यह साफ है कि BEL भविष्य की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 442 रुपये पर बंद हुए. कंपनी के अपने निवेशकों को 5 साल में 937 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Solar Industries India Limited
Solar Industries अब ड्रोन आधारित हथियारों में तेजी से पहचान बना रही है. कंपनी ने Nagastra सीरीज के लोइटरिंग म्यूनिशन विकसित किए हैं. भारतीय सेना को सैकड़ों ड्रोन की सप्लाई भी की जा चुकी है. कंपनी की ऑर्डर बुक 170 बिलियन रुपये से ज्यादा है. यह कंपनी डिफेंस टेक्नोलॉजी में तेजी से विस्तार कर रही है. इससे इसके ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत दिखाई देती हैं. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 14071 रुपये पर बंद हुए. कंपनी के अपने निवेशकों को 5 साल में 946 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें- हर शेयर पर मिलेगा ₹12 का डिविडेंड! रिकॉर्ड डेट भी तय; सप्ताह भर में 16% उछला शेयर का भाव
ड्रोन सेक्टर में क्यों बढ़ रहा निवेश
भारत में ड्रोन की मांग तेजी से बढ़ रही है. रक्षा के अलावा एग्रीकल्चर, सर्वे और आपदा प्रबंधन में इसका उपयोग बढ़ा है. सरकार भी आत्मनिर्भर भारत के तहत घरेलू कंपनियों को बढ़ावा दे रही है. इससे इस सेक्टर में नए अवसर बन रहे हैं. आने वाले समय में ड्रोन इंडस्ट्री और तेजी से बढ़ सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
हर शेयर पर मिलेगा ₹12 का डिविडेंड! रिकॉर्ड डेट भी तय; सप्ताह भर में 16% उछला शेयर का भाव
इन 3 शेयरों में HDFC ग्रुप ने बढ़ाई हिस्सेदारी, फूड, डेयरी और टेक सेक्टर में काम करती है कंपनियां, रखें नजर
इस स्टॉक में Dolly Khanna की फिर हुई वापसी, 1.05% खरीदी हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
