हर शेयर पर मिलेगा ₹12 का डिविडेंड! रिकॉर्ड डेट भी तय; सप्ताह भर में 16% उछला शेयर का भाव
इस कंपनी ने निवेशकों के लिए 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 30 अप्रैल 2026 तय की गई है. कंपनी की AGM में इस पर अंतिम मुहर लगेगी, जबकि शेयर का हालिया प्रदर्शन और फाइनेंशियल्स निवेशकों के लिए अहम संकेत दे रहे हैं.
Stovec Industries Dividend Alert: अगर आप डिविडेंड देने वाले शेयरों पर नजर रखते हैं, तो आपके लिए एक अहम अपडेट है. Stovec Industries ने अपने निवेशकों को खुशखबरी देते हुए 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 30 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
कब मिलेगा डिविडेंड का फायदा?
कंपनी की ओर से साफ किया गया है कि जिन निवेशकों का नाम 30 अप्रैल तक कंपनी के रिकॉर्ड या डिपॉजिटरी डेटा में शेयरहोल्डर के रूप में दर्ज होगा, वही इस डिविडेंड के पात्र होंगे. यानी अगर आप इस लाभ का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदकर रखना होगा.
क्या करती है कंपनी और AGM मीटिंग
डिविडेंड के इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी 7 मई 2026 को होने वाली 52वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों द्वारा दी जाएगी. इसके बाद ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. वहीं, अगर कंपनी के कारोबार की बात करें तो Stovec Industries टेक्सटाइल सेक्टर के लिए प्रिंटिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. इसके पोर्टफोलियो में इंडस्ट्रियल मशीनरी, ग्राफिक्स कंज्यूमेबल्स, डिजिटल प्रिंटिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?
शुक्रवार, 10 अप्रैल को कंपनी के शेयर 1.77 फीसदी की तेजी के साथ 1798.60 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ. हफ्ते भर में स्टॉक का भाव 16 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. हालांकि, 6 महीने के दौरान स्टॉक में 16 फीसदी की गिरावट भी आई है. कंपनी का शेयर अपने 52वीक हाई (2999 रुपये) के स्तर से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का मार्केट कैप 376 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. Q4 (Oct-Dec 2025) में कंपनी का रेवेन्यू 52.42 करोड़ रुपये दर्ज किया गया वहीं, नेट प्रॉफिट 16 लाख रुपये रहा. इससे इतर, अगर पूरे साल यानी 2025 की बात करें तो-
- रेवेन्यू: 198.11 करोड़ रुपये
- शुद्ध मुनाफा: 6.90 करोड़ रुपये
इसके अलावा, अगर कंपनी के प्रमोटर होल्डिंग की बात करें तो दिसंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 71.06 फीसदी रही, जो मजबूत प्रमोटर पकड़ को दर्शाती है.
ये भी पढ़ें- बाजार में तूफानी तेजी का असर, इन 11 स्टॉक्स ने 5 दिन में दिया 27% तक रिटर्न; सेंसेक्स भी 4000 अंक उछला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 3 शेयरों में HDFC ग्रुप ने बढ़ाई हिस्सेदारी, फूड, डेयरी और टेक सेक्टर में काम करती है कंपनियां, रखें नजर
इस स्टॉक में Dolly Khanna की फिर हुई वापसी, 1.05% खरीदी हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
FII की भारी बिकवाली, अप्रैल में अब तक बेचे ₹48000 करोड़ से ज्यादा के शेयर; क्रूड ऑयल और ग्लोबल टेंशन का असर
