बाजार में तूफानी तेजी का असर, इन 11 स्टॉक्स ने 5 दिन में दिया 27% तक रिटर्न; सेंसेक्स भी 4000 अंक उछला
भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जहां Sensex 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. इस दौरान BSE 500 के कई शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें 11 स्टॉक्स ने लगातार 5 दिनों तक बढ़त दर्ज कर 27 फीसदी तक रिटर्न दिया. देखें लिस्ट.
Sensex Surges with 11 Stocks Jumps: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जहां सेंसेक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. 10 अप्रैल को खत्म हुए पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स करीब 4,059 अंक यानी 5.53 फीसदी चढ़कर 77,550 के स्तर पर पहुंच गया. खास बात यह रही कि इन पांच में से चार दिनों में बाजार हरे निशान में बंद हुआ, जिससे बाजार का मूड पूरी तरह पॉजिटिव बना रहा. इस तेज रैली के दौरान व्यापक बाजार में भी जबरदस्त हलचल देखने को मिली.
BSE 500 इंडेक्स के करीब 81 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने लगातार पांच कारोबारी सत्रों में बढ़त दर्ज की. इनमें से कुछ चुनिंदा शेयरों ने तो निवेशकों को बेहद कम समय में ही मोटा मुनाफा दे दिया. हमने ऐसे ही 11 शेयरों की सूची बनाई है जिनमें इस दौरान दमदार तेजी दर्ज की गई.
इन 11 शेयरों ने किया कमाल
इस तेजी के दौर में 11 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने लगातार पांच दिन बढ़त दर्ज की और कुल मिलाकर 15 फीसदी से 27 फीसदी तक का रिटर्न दिया.
- Adani Green Energy- सबसे ज्यादा चमका, करीब 27 फीसदी उछाल
- Gravita India- लगभग 20 फीसदी की तेजी
- Aditya Birla Real Estate- करीब 19 फीसदी बढ़त
- Lodha Developers- करीब 19 फीसदी का उछाल
- NMDC Steel- लगभग 18 फीसदी की तेजी
- Maharashtra Scooters- करीब 18 फीसदी रिटर्न
- Apar Industries- लगभग 15 फीसदी की बढ़त
- Jaiprakash Power Ventures- करीब 15 फीसदी उछाल
- Kajaria Ceramics- लगभग 15 फीसदी तेजी
- Coromandel International- करीब 15 फीसदी बढ़त
- Afcons Infrastructure- लगभग 15 फीसदी का रिटर्न
इसके अलावा, कुछ अन्य शेयर जैसे Inventurus Knowledge Solutions, Nuvama Wealth Management, Tata Investment Corporation और Welspun Corp ने भी इस दौरान करीब 14 फीसदी तक का रिटर्न दिया.
तेजी के पीछे क्या है वजह?
इस रैली के पीछे कई फैक्टर्स काम कर रहे हैं. इनमें से सबसे बड़ा फैक्टर ग्लोबल मार्केट में सुधार है. जियो पॉलिटिकल टेंशन को लेकर थोड़ी राहत भरी खबर आई थी जिसके बाद निवेशकों का रुख सकारात्मक रहा और उन्होंने निवेश किया. इससे इतर, लिक्विडिटी भी मजबूत रही और सेक्टर-विशिष्ट खरीदारी भी दर्ज की गई. इन सभी कारणों ने मिलकर बाजार को ऊपर की ओर धकेला और कई शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला.
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
इतनी तेज रैली यह दिखाती है कि बाजार में फिलहाल पॉजिटिव सेंटीमेंट बना हुआ है. हालांकि, लगातार तेजी के बाद कुछ शेयरों में मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है. ऐसे में निवेशकों को सिर्फ तेजी देखकर निवेश करने के बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वैल्यूएशन पर भी ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों ने इन 9 स्टॉक्स से घटाई हिस्सेदारी, 4% तक कम हुआ स्टेक; जानें कौन-सी कंपनियां हैं शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
5 साल में ₹1 लाख बना ₹50 लाख! इस शेयर ने दिया 4900% का छप्परफाड़ रिटर्न, निवेशकों की लगी लॉटरी
5 टुकड़ों में बंटेगा ₹100 से सस्ता ये स्टॉक, कंपनी पहली बार देगी बोनस इश्यू का भी तोहफा, 10 पर 1 शेयर मिलेगा फ्री, रखें नजर
Stock Market Close: मंगलवार को बंद रहेंगे शेयर बाजार, MCX पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें अगले हफ्ते कितने दिन रहेगी छुट्टी
