बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 23900 के नीचे, क्रूड 95 डॉलर पार; फार्मा-रियल्टी शेयर टूटे
निफ्टी में Eternal, Tata Consumer, ONGC, Bajaj Auto और Coal India के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, Dr Reddy's Laboratories, InterGlobe Aviation, Infosys, Tata Steel और Cipla के शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे. इसके अलावा, ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप करीब 0.54 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत तक गिर गए.

Stock Market Opening Bell : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कमजोर शुरुआत देखने को मिली. वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट दबाव में रहा. सुबह 9:19 बजे सेंसेक्स 302 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 76,453.42 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 100 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 23,896.50 पर पहुंच गया. NSE पर 887 शेयरों में तेजी, 1,303 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 137 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखे. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट फार्मा और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव
सेंसेक्स-निफ्टी के साथ-साथ ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप करीब 0.54 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत तक गिर गए.
ये शेयर रहे टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी में Eternal, Tata Consumer, ONGC, Bajaj Auto और Coal India के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, Dr Reddy’s Laboratories, InterGlobe Aviation, Infosys, Tata Steel और Cipla के शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे.
रुपये में हल्की मजबूती
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया हल्की मजबूती के साथ खुला. रुपया 96.49 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 96.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
कच्चे तेल में जोरदार उछाल
अमेरिका की ओर से ईरान पर नए हमले और यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में तेल टैंकरों को निशाना बनाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया. ब्रेंट क्रूड करीब 2 प्रतिशत चढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो छह सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे पहले पिछले सत्र में भी ब्रेंट क्रूड तीन डॉलर से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ था.
आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी करेंगी. इनमें Allied Blenders and Distillers, Capital Small Finance Bank, Chennai Petroleum, Cipla, Coromandel International, Cyient, Go Digit General Insurance, Indian Energy Exchange, InterGlobe Aviation, Infosys, Mahindra Lifespace Developers, Meesho, Ujjivan Small Finance Bank और Indosolar जैसी कंपनियां शामिल हैं.
IPO बाजार में भी हलचल
- Xtranet Technologies, Indo-MIM और Lohia Corp के मेनबोर्ड IPO आज निवेश के लिए खुलेंगे.
- Cube Highways Trust InvIT और Shree Balaji Mala IPO का दूसरा दिन रहेगा.
- Metalic Technoforge IPO में निवेश का आज आखिरी मौका होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 49.96 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
एशियाई बाजारों का अपडेट ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 98 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 93 अंकों से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 1.26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.83 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब आधा फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब ढ़ाई फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.
बुधवार को कैसा रहा था बाजार?
बीते कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. बैंकिंग स्टॉक्स में काफी दबाव रहा था. सेंसेक्स 715 अंक की गिरावट के साथ 76,755 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 191 अंक की गिरावट के साथ 23,996 पर बंद हुआ था. इस दौरान रियल्टी, IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली नजर आई थी.
इसे भी पढ़ें- मुकुल अग्रवाल ने इस स्टॉक में खेला बड़ा दांव! खरीदे 1300000 शेयर, FII ने भी लगाया पैसा; कंपनी घटा रही कर्ज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.