बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 22,800 के नीचे पहुंची
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. जिसके चलते भारी बिकवाली देखने को मिली. जिससे सेंसेक्स और निफ्टी की आज कमजोर शुरुआत हुई. सोने और चांदी की कीमतें भी नीचे आ गई हैं.

Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोर शुरुआत हुई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान के बीच टकराव की आशंकाओं ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. जिसके चलते भारी बिकवाली देखने को मिली. जिससे Sensex 372.49 अंक यानी 0.50% गिरकर 73,734.36 पर खुला, जबकि Nifty 50 129.55 अंक यानी 0.56% टूटकर 22,838.70 पर खुला. वहीं Bank Nifty भी 350.40 अंक यानी 0.67% की गिरावट के साथ 52,258.70 पर खुला. हालांकि बाद में मार्केट शुरुआती निचले स्तरों से उबरा. सुबह करीब 10:13 बजे निफ्टी 62 अंकों की गिरावट के साथ 22,906 के करीब कारोबार कर रही थी, वहीं सेंसेक्स 158 अंकों की गिरावट के साथ 73,958 रुपये प्रति कारोबार करता दिखा.
ब्रॉडर मार्केट में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 0.5% नीचे रहा. सेक्टर की बात करें तो निफ्टी मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे. खासतौर पर निफ्टी ऑटो, निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी फार्मा, निफ्टी FMCG और निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार का माहौल दबाव में नजर आया.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
Sensex में गिरावट के दौरान InterGlobe Aviation (इंडिगो की पेरेंट कंपनी), Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा), Axis Bank (एक्सिस बैंक) और State Bank of India (भारतीय स्टेट बैंक) टॉप लूजर्स रहे.
वहीं दूसरी ओर Bajaj Finance (बजाज फाइनेंस), Tech Mahindra (टेक महिंद्रा), ITC (आईटीसी), HCL Technologies (एचसीएल टेक्नोलॉजीज) और Sun Pharmaceutical Industries (सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज) टॉप गेनर्स में शामिल रहे.
सोने और चांदी में गिरावट
भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. MCX Gold जून वायदा 0.14% गिरकर ₹1,49,759 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,49,981 था. वहीं MCX Silver मई वायदा 0.59% टूटकर ₹2,32,000 प्रति किलोग्राम पर खुला, जो पिछले ₹2,33,379 के मुकाबले कम है.
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में फिलहाल स्थिरता देखने को मिल रही है. ट्रंप के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने की समयसीमा को लेकर सतर्कता बनी हुई है. स्पॉट गोल्ड करीब 4,646.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि जून डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स में 0.2% की गिरावट आई और यह 4,674.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमतों में भी कमजोरी दिखी और स्पॉट सिल्वर 0.9% गिरकर 72.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.