Stock Market Outlook: 4 हफ्तों से चढ़ रहा Nifty, 5 महीने की सबसे लंबी तेजी; अगले हफ्ते भी जारी रहेगी बाजार की रैली?

Nifty 50 लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ 25,800.60 अंक पर बंद हुआ. Bank Nifty ने 64,680.80 अंक का ऑल टाइम हाई छुआ. अब 23 से 27 नवंबर के कारोबारी हफ्ते में निफ्टी के लिए 26,000 और बैंक निफ्टी के लिए 65,000 का स्तर अहम रहेगा.

मार्केट आउटलुक Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते भी तेजी का सिलसिला जारी रहा. Nifty 50 ने करीब 2.2 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की और लगातार चौथे हफ्ते हरे निशान में बंद हुआ. पिछले 5 महीनों में यह निफ्टी की सबसे लंबी साप्ताहिक तेजी है. अब निवेशकों की नजर 23 से 27 नवंबर के कारोबारी हफ्ते पर है. इस दौरान बाजार में छुट्टियां होने के कारण कारोबार के दिन कम रहेंगे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या तेजी का यह सिलसिला अगले हफ्ते भी जारी रह पाएगा?

शुक्रवार, 20 नवंबर को Nifty 50 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 25,800.60 अंक पर बंद हुआ. वहीं, BSE Sensex 1.08 फीसदी चढ़कर 83,919.71 अंक पर पहुंच गया. पिछले हफ्ते बाजार की तेजी को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों से सबसे ज्यादा सहारा मिला. इसके अलावा हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के कुछ शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली.

Nifty 50: 26,000 तक पहुंच सकता है बाजार?

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. इसकी मदद से इंडेक्स अपने कंसोलिडेशन रेंज से बाहर निकलने में कामयाब रहा और पिछले दिन के हाई से ऊपर बना रहा. यह संकेत देता है कि आने वाले समय में बाजार का रुख सकारात्मक रह सकता है.

इसके अलावा डेली चार्ट पर इंडेक्स ने बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. यह तेजी जारी रहने का संकेत है. ऐसे में निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 26,000 अंक हो सकता है. इसके बाद इंडेक्स 26,340 अंक की तरफ बढ़ सकता है. यह स्तर साइकोलॉजिकल रेजिस्टेंस और पिछले ऑल टाइम हाई के आसपास है.

निफ्टी के लिए कहां है सपोर्ट और रेजिस्टेंस?

तेजी की उम्मीद के बावजूद अगर निफ्टी शुक्रवार के हाई को पार करने में नाकाम रहता है, तो इसमें कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है. ऐसी स्थिति में निफ्टी 25,100 से 25,781 अंक के दायरे में रह सकता है. इस रेंज में गुरुवार का निचला स्तर निचली सीमा का काम करेगा.

इस तरह से निफ्टी लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है. बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में मजबूत खरीदारी से इंडेक्स को सपोर्ट मिल रहा है. निफ्टी के लिए 25,550 और 25,300 अंक पर सपोर्ट है. ऐसे में 26,000 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर सकता है. अगर निफ्टी इस स्तर को मजबूती से पार कर लेता है, तो यह 26,400 अंक की तरफ बढ़ सकता है.

अगले हफ्ते इन बड़े आंकड़ों पर रहेगी नजर

23 से 27 नवंबर के कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करने में कुछ अहम घटनाओं की भूमिका रह सकती है. निवेशकों की नजर नवंबर महीने की F&O एक्सपायरी पर रहेगी. इसके अलावा अमेरिका के PCE महंगाई आंकड़े, अमेरिकी GDP के आंकड़े और नवंबर के PMI डेटा भी बाजार के लिए अहम होंगे.

इन आंकड़ों से महंगाई, आर्थिक विकास और कारोबारी गतिविधियों की स्थिति का संकेत मिलेगा. ऐसे में घरेलू बाजार में इनका असर देखने को मिल सकता है.

Bank Nifty: 65,000 के पार जा सकता है इंडेक्स?

बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी के दम पर Bank Nifty ने शुक्रवार को 64,680.80 अंक का अपना ऑल टाइम हाई छुआ. पिछले एक महीने में इंडेक्स करीब 16.48 फीसदी चढ़ चुका है. वीकली चार्ट पर बुलिश मारुबोजू कैंडल बनी है. यह लगातार खरीदारी और बाजार में मजबूत भरोसे का संकेत देती है.

इसे भी पढ़ें- 43% उछलेगा अडानी का यह शेयर, Jefferies ने कहा लगाएं दांव, नवी मुंबई एयरपोर्ट और डेटा सेंटर से बदलेगी तस्वीर