Monday Stock Market: सोमवार को संभलेगा बाजार या फिर बढ़ेगी गिरावट? ये 5 ट्रिगर तय करेंगे चाल
शुक्रवार की तेजी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की नजर Crude Oil, Global Bond Yields, US-Iran तनाव और FII-DII Flow पर रहेगी. सेंसेक्स के लिए 73,200-73,450 सपोर्ट और 74,000 के ऊपर की तेजी अहम है. निफ्टी में 23,000 सपोर्ट और 23,200-23,300 रेजिस्टेंट जोन है. गिफ्ट निफ्टी 23,237.50 पर बंद हुआ था.

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी लौटने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. हालांकि, इस तेजी के बावजूद बाजार ने लगातार सातवें हफ्ते गिरावट दर्ज की. अब सोमवार, 28 सितंबर को बाजार की चाल कैसी रह सकती है, इस पर निवेशकों की नजर रहेगी. क्रूड ऑयल की कीमत, ग्लोबल बॉन्ड यील्ड, यूएस-ईरान तनाव, FII-DII गतिविधि और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े अगले कारोबारी सत्र के लिए अहम ट्रिगर रहेंगे.
शुक्रवार को कैसी रही बाजार की चाल?
शुक्रवार को हाल की तेज गिरावट के बाद बैंकिंग, ऑयल एंड गैस और ऑटो जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. इसके चलते 30 शेयरों वाला BSE सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43% बढ़कर 73,895.74 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 73,968.05 का ऊपरी और 73,477.77 का निचला स्तर छुआ यानी दिन में इसमें 490.28 अंक का उतार-चढ़ाव रहा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 बढ़त के साथ और 11 गिरावट में बंद हुए.
वहीं, NSE निफ्टी भी 77.40 अंक यानी 0.34% बढ़कर 23,140.50 पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयरों में 34 तेजी के साथ, 15 गिरावट में रहे, जबकि एक शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ. हालांकि, शुक्रवार की तेजी के बावजूद Nifty लगातार सातवें हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुआ.
सोमवार को बाजार की चाल तय करेंगे ये 5 बड़े ट्रिगर
1. क्रूड ऑयल की कीमत
क्रूड ऑयल सोमवार के कारोबार में सबसे अहम संकेतों में से एक रहेगा. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब 2.1% गिरकर 104.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI Crude 2.3% की गिरावट के साथ 92.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. US-Iran के बीच संभावित सीजफायर की उम्मीद से ऑयल प्राइस में नरमी आई है.
हालांकि, मिडिल ईस्ट में सप्लाई को लेकर चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. बाजार में क्रूड ऑयल की आगे की दिशा पर नजर रहेगी, क्योंकि ऊंची ऑयल प्राइस भारत के लिए इंपोर्ट कॉस्ट और कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव डाल सकती हैं.
2. Global Bond Yields और Dollar
US Federal Reserve की सितंबर में हुई पॉलिसी मीटिंग के बाद Global Bond Yields भी बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर बने हुए हैं. अगर Bond Yields और डॉलर में आगे तेजी आती है तो Emerging Markets में Foreign Capital Flow पर दबाव बढ़ सकता है. इसके उलट Yields में नरमी आती है तो भारतीय शेयर बाजार को कुछ राहत मिल सकती है.
3. US-Iran तनाव
जियो पॉलिटिकल सिचुएशन भी सोमवार के कारोबार में अहम रहेगी. ईरान ने अमेरिका के सामने सात दिन का प्रस्ताव रखा है, जिसमें चल रहे संघर्ष को खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य गतिविधियां बहाल करने की बात कही गई है. इस प्रस्ताव के तहत तेहरान ने कहा है कि अगर वाशिंगटन अपनी नौसैनिक घेराबंदी हटाता है, तेल पर प्रतिबंध में ढील देता है और व्यापक सीजफायर पर सहमत होता है, तो होर्मुज स्ट्रेट में Maritime Traffic सात दिन के भीतर फिर शुरू हो सकता है. बाजार अब इस मोर्चे पर होने वाले किसी भी नए घटनाक्रम को ध्यान से देखेगा.
4. FII-DII की खरीदारी
Foreign Institutional Investors यानी FII की बिकवाली बाजार पर दबाव बनाए हुए है. वहीं, Domestic Institutional Investors यानी DII की खरीदारी बाजार को कुछ सहारा दे रही है.
5. अमेरिका के आर्थिक आंकड़े
अगले हफ्ते अमेरिका से कई अहम इकोनॉमिक डेटा जारी होने वाले हैं. निवेशक इन आंकड़ों को खास तौर पर मॉनेट्री पॉलिसी के नजरिए से देखेंगे. बाजार यह समझने की कोशिश करेगा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में ग्रोथ और इन्फ्लेशन की स्थिति कैसी है और आगे इंटरेस्ट रेट को लेकर फेडरल रिजर्व का रुख क्या हो सकता है.
सोमवार को Sensex के लिए क्या संकेत?
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसेक्स का रुख अभी साइडवेज से Bearish बना हुआ है. उन्होंने 73,200-73,450 को अहम सपोर्ट जोन बताया है. अगर सेंसेक्स 74,000 के ऊपर लगातार खरीदारी बनाए रखता है तो रिकवरी मजबूत हो सकती है और इंडेक्स 74,200-74,500 की तरफ बढ़ सकता है. वहीं, सपोर्ट जोन के नीचे गिरावट आने पर सेलिंग प्रेशन फिर बढ़ सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल कारोबारियों को 73,500-74,000 के जोन के साथ ओपन इंटरेस्ट यानी OI में होने वाले बदलाव पर नजर रखनी चाहिए.
Nifty के लिए 23,000 का स्तर अहम
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि , Nifty पिछली तेज गिरावट के बाद शुक्रवार को कुछ संभला, लेकिन Technical Structure अभी कमजोर बना हुआ है. Nifty लगातार Lower Highs और Lower Lows बना रहा है और अपने अहम Moving Averages के नीचे है. Weekly Chart पर RSI भी Bearish हो गया है, जो बाजार में कमजोरी बने रहने का संकेत दे रहा है.
Nifty में नीचे की तरफ 23,000 तत्काल सपोर्ट है. इसके बाद 22,700 का स्तर अहम रहेगा. वहीं, ऊपर की तरफ 23,200-23,300 Resistance Zone है. अगर Nifty लगातार 23,300 के ऊपर जाता है तो टेक्निकल सेटअप में सुधार हो सकता है. वहीं, 23,000 के नीचे निर्णायक गिरावट आने पर Downtrend फिर तेज हो सकता है.
GIFT Nifty से क्या संकेत?
26 सितंबर को GIFT Nifty 49 अंक यानी 0.21% बढ़कर 23,237.50 पर बंद हुआ. यह शुक्रवार के Nifty Close 23,140.50 से ऊपर है. हालांकि, सोमवार के बाजार की दिशा केवल GIFT Nifty से तय नहीं होगी और Crude Oil, Global Markets तथा Geopolitical Developments भी अहम रहेंगे.
अमेरिकी बाजार में तेजी
शुक्रवार को Wall Street में तेजी रही. Microsoft और Artificial Intelligence से जुड़े Technology Stocks में खरीदारी से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला. हालांकि, ऊंची Oil Prices और US Treasury Yields में हाल की तेज बढ़ोतरी को लेकर निवेशकों की चिंता बनी रही. S&P 500 0.51% बढ़कर 7,743.41 पर बंद हुआ. Nasdaq Composite 0.48% बढ़कर 27,068.72 पर पहुंचा, जबकि Dow Jones Industrial Average 0.93% की बढ़त के साथ 51,828.62 पर बंद हुआ. पूरे हफ्ते में S&P 500 में 1.2% और Nasdaq में 2% की बढ़त रही.
इसे भी पढ़ें- EPFO का तोहफा, 28 सितंबर को ऑन द स्पॉट निपटेगा PF का अटका काम, जानें नजदीकी कैंप की लोकेशन
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.