कल इन शेयरों में लगाएं पैसा, एक्सपर्ट ने बताए 3 दमदार स्टॉक्स; ट्रेडिंग से पहले जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट Aakash Shah ने 5 मई को तीन स्टॉक्स में तेजी की संभावना जताई है. AVL, INOXGREEN और Adani Energy Solutions में मजबूत ब्रेकआउट और पॉजिटिव ट्रेंड के संकेत मिल रहे हैं. AVL का टारगेट 580, INOXGREEN का 210 और Adani Energy Solutions का 1500 बताया गया है.

Aakash Shah ने 5 मई को तीन स्टॉक्स में तेजी की संभावना जताई है. Image Credit: Getty images

Stock Market Tips: 4 मई को भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बावजूद मजबूती देखने को मिली और दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. शुरुआती कारोबार में चुनावी रुझानों के चलते सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा की तेजी आई और निफ्टी 50 भी एक फीसदी से अधिक उछला. अंत में BSE Sensex 355.90 अंक बढ़कर 77,269.40 पर और Nifty 50 121.75 अंक चढ़कर 24,119.30 पर बंद हुआ. बाजार में मेटल, रियल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में दबाव रहा.

इस तेजी के बीच एक्सपर्ट ने टेक्निकल संकेतों के आधार पर बाजार में चुनिंदा शेयरों में तेजी की संभावना जताई है. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट Aakash Shah ने तीन ऐसे स्टॉक्स बताए हैं, जिनमें शॉर्ट टर्म में अच्छा मूव देखने को मिल सकता है और 5 मई को इनको आप खरीद सकते हैं. इन स्टॉक्स में मजबूत ब्रेकआउट, बढ़ती वॉल्यूम और पॉजिटिव ट्रेंड के संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इस कल किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए और उनके टारगेट क्या हैं.

AVL पर दांव लगाने की सलाह

AVL ने हाल ही में मजबूत ब्रेकआउट दिखाया है और यह करीब 542 के आसपास ट्रेड कर रहा है. स्टॉक ने अपनी कंसोलिडेशन रेंज को पार कर लिया है, जिससे इसमें तेजी की संभावना बढ़ी है. एक्सपर्ट के मुताबिक 520 इसका अहम सपोर्ट है, जबकि 580 का टारगेट दिया गया है. जब तक यह सपोर्ट के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें खरीदारी का मौका बन सकता है.

INOXGREEN में बन रहा रिवर्सल सेटअप

INOXGREEN में हाल के समय में अच्छा रिवर्सल देखने को मिला है. यह शेयर करीब 188.98 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है और धीरे- धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार 177 इसका अहम सपोर्ट है, जबकि 210 का टारगेट रखा गया है. स्टॉक में वॉल्यूम बढ़ने से इसमें नई खरीदारी का संकेत मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- रुझानों में BJP की बढ़त देख जोरदार उछले थे ये 5 शेयर, अब बंगाल में बनेगी सरकार; रडार में रख सकते हैं ये स्टॉक्स

ADANIENSOL में बनी हुई मजबूत तेजी

Adani Energy Solutions लगातार मजबूती दिखा रहा है और 52 वीक हाई के करीब ट्रेड कर रहा है. यह स्टॉक 1398 के आसपास है और इसमें मजबूत अपट्रेंड बना हुआ है. एक्सपर्ट के मुताबिक 1308 इसका सपोर्ट है, जबकि 1500 का टारगेट दिया गया है. जब तक स्टॉक इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी जारी रह सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

रुझानों में BJP की बढ़त देख जोरदार उछले थे ये 5 शेयर, अब बंगाल में बनेगी सरकार; रडार में रख सकते हैं ये स्टॉक्स

पश्चिम बंगाल में दिग्गज कंपनियों का हेडक्वार्टर, BJP सरकार बनाने को तैयार; इन शेयरों पर कर सकते हैं फोकस

ये 3 Ancillary स्टॉक्स चला रहे हैं देश का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एक ने दिया 900 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न, रखें नजर

पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP की सरकार, निवेशक इन 3 शेयरों पर रख सकते हैं नजर; जानें- अहम फैक्टर्स

Nifty Outlook May 5: ऑल टाइम लो पर रुपया, डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल; जानें- मंगलवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Closing Bell: निफ्टी 24100 के ऊपर और सेंसेक्स 356 अंक चढ़कर बंद, रियल्टी और मेटल चमके; IT में गिरावट