23 मार्च को Ceigall India, Ashok Leyland, Tata Motors समेत इन शेयरों में दिखेगी हलचल! रखें पैनी नजर
23 मार्च को बाजार की क्या चाल होने वाली है? इस पर निवेशकों की नजरें रहेंगी. साथ ही निवेशकों की नजरें कई चुनिंदा शेयरों पर रहने वाली हैं. ये शेयर खबरों के चलते दिन भर फोकस में रहेंगे. इन शेयरों में Union Bank of India, Ashok Leyland, और Devyani International जैसे नाम शामिल हैं.
बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार को बाजार गिरकर बंद हुआ था. सेंसेक्स 325 अंक चढ़कर 74,532 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 112 अंक बढ़कर 23,114 के स्तर पर रहा था. बाजार में करीब 2330 शेयरों में तेजी और 1764 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ. ऐसे में 23 मार्च को किन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है, आइए विस्तार से जानते हैं.
Union Bank of India
सरकारी बैंक Union Bank of India ने 3000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. यह रकम लॉन्ग टर्म बॉन्ड के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट से जुटाई गई है. इसमें 4500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है, जिससे कुल इश्यू साइज 7500 करोड़ रुपये तक जा सकता है.
Ashok Leyland
ऑटो कंपनी Ashok Leyland ने अपनी यूके स्थित सब्सिडियरी Optare Plc में करीब 375 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की मंजूरी दी है. यह निवेश अलग-अलग चरणों में इक्विटी के जरिए किया जाएगा.
Tata Motors Passenger Vehicles
Tata Motors Passenger Vehicles ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपने ICE पैसेंजर व्हीकल्स की कीमत बढ़ाएगी. कंपनी अपने पूरे पोर्टफोलियो में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी.
DCX Systems
DCX Systems को 563.45 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर मरीन पेट्रोल रडार सिस्टम के निर्माण और सप्लाई के लिए है, जिससे कंपनी के ऑर्डर बुक में मजबूती आएगी.
Devyani International
Devyani International ने थाईलैंड की कंपनी Restaurants Development Co Ltd में करीब 347.3 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है. इस निवेश का मकसद बैलेंस शीट मजबूत करना और लॉन्ग टर्म ग्रोथ को सपोर्ट करना है.
Ceigall India
Ceigall India की सब्सिडियरी CIPPL को NHAI का 603 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है, जहां कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) रही. इससे कंपनी के इंफ्रा सेगमेंट में पकड़ और मजबूत होगी.
Thomas Cook India
Thomas Cook India ने अपने रिसॉर्ट बिजनेस को Sterling Holiday Resorts में डीमर्ज करने को मंजूरी दी है. इसके साथ ही कंपनी कैपिटल रिस्ट्रक्चरिंग प्लान पर भी काम कर रही है, जिसे NCLT और अन्य नियामकों की मंजूरी मिलनी बाकी है.
Tata Capital
Tata Capital को इनकम टैक्स विभाग से FY18 से जुड़ा रीअसेसमेंट ऑर्डर मिला है. यह मामला Tata Capital Financial Services से जुड़ा है, जो अब Tata Capital में मर्ज हो चुकी है.
Omaxe
रियल एस्टेट कंपनी Omaxe को पंजाब और उत्तर प्रदेश में दो नए प्रोजेक्ट्स के लिए RERA की मंजूरी मिल गई है. दोनों प्रोजेक्ट 23 मार्च को लॉन्च किए जाएंगे, जिससे कंपनी की सेल्स में तेजी आ सकती है.
इसे भी पढ़ें- 3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
