Stocks to Watch : Bank of Baroda, NTPC, Tata Consumer समेत फोकस में रहेंगे ये स्टॉक, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!

27 जुलाई को शेयर बाजार में Bank of Baroda, NTPC, SBI Card, Tata Consumer, Lodha Developers, Jindal Steel और KFin Technologies जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं. इन कंपनियों ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. Tata Consumer, NTPC और Lodha के नतीजे मजबूत रहे, जबकि Bank of Baroda और Jindal Steel का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा.

स्टॉक्स टू वाच Image Credit: money9 live

Stocks to Watch : शुक्रवार 24 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार लगातार दबाव में रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक यानी 0.43 प्रतिशत टूटकर 23,767.45 पर आ गया. इस दौरान 2,050 शेयरों में तेजी, 1,961 शेयरों में गिरावट और 196 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. ऐसे में 27 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

Bank of Baroda

Bank of Baroda का जून तिमाही का मुनाफा घटकर 1,278 करोड़ रुपये रह गया, जो बाजार के अनुमान से काफी कम रहा. इसकी मुख्य वजह NMC मामले के समझौते से जुड़ा 5,680 करोड़ रुपये का एकमुश्त नुकसान रहा. हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 12,525 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, प्रावधान घटे लेकिन एसेट क्वालिटी में हल्की कमजोरी देखने को मिली.

NTPC

सरकारी बिजली कंपनी NTPC ने जून तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5,342.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 4,774 करोड़ रुपये था.

SBI Card

SBI Card का पहली तिमाही का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 19.5 प्रतिशत बढ़कर 664.4 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम लगभग स्थिर रही और मामूली गिरावट के साथ 1,676 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो पिछले साल 1,681 करोड़ रुपये थी.

Lodha Developers

Lodha Developers ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1,372.1 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 674.7 करोड़ रुपये था. कंपनी की आय 43.1 प्रतिशत बढ़कर 4,997 करोड़ रुपये रही. EBITDA 95.3 प्रतिशत बढ़कर 1,922.4 करोड़ रुपये पहुंच गया और EBITDA मार्जिन बढ़कर 38.5 प्रतिशत हो गया.

KFin Technologies

KFin Technologies के नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.6 प्रतिशत घटकर 75.2 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, आय 30.1 प्रतिशत बढ़कर 356.5 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA 7.1 प्रतिशत बढ़कर 122 करोड़ रुपये रहा, लेकिन EBITDA मार्जिन घटकर 34.2 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 41.5 प्रतिशत था.

Jindal Steel

Jindal Steel का जून तिमाही का नेट प्रॉफिट 43.6 प्रतिशत घटकर 844 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान से कम रहा. हालांकि, कंपनी की आय 25.9 प्रतिशत बढ़कर 15,482 करोड़ रुपये रही और अनुमान से बेहतर रही. वहीं EBITDA 11.5 प्रतिशत घटकर 2,660.4 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 24.43 प्रतिशत से घटकर 17.18 प्रतिशत पर आ गया.

Tata Consumer Products

Tata Consumer Products ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट 27.8 प्रतिशत बढ़कर 427 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान से बेहतर है. आय 11.9 प्रतिशत बढ़कर 5,348.8 करोड़ रुपये हो गई. EBITDA 19.9 प्रतिशत बढ़कर 724 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.5 प्रतिशत हो गया. भारत में ब्रांडेड कारोबार की मजबूत 13 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ ने प्रदर्शन को सहारा दिया.

Container Corporation of India (CONCOR)

CONCOR का प्रदर्शन जून तिमाही में लगभग स्थिर रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 266.5 करोड़ रुपये पर लगभग सपाट रहा. आय में 0.3 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ यह 2,160 करोड़ रुपये रही. EBITDA 2.7 प्रतिशत बढ़कर 444.3 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि EBITDA मार्जिन 20.1 प्रतिशत से बढ़कर 21 प्रतिशत हो गया.

इसे भी पढ़ें- ब्रोकरेज की Infosys पर राय: कमजोर तिमाही के बाद भी BUY बरकरार, जानें कहां तक जाएगा शेयर?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

पश्चिम एशिया में तनाव घटा, ब्रेंट क्रूड टूटा; इन सेक्टर में बन सकता है मौका, रडार पर रखें स्टॉक्स

Stocks to Watch: वारी रिन्यूएबल से लेकर टाटा पावर और कोल इंडिया तक पर रखें नजर, आज देखने को मिल सकती है हलचल

Closing Bell: सेंसेक्स 331 अंक गिरकर और निफ्टी 23800 के नीचे बंद, IT-मीडिया शेयरों में तेजी, ऑटो शेयरों में गिरावट

HDFC बैंक की जांच क्यों कर रहीं 3 अमेरिकी लॉ फर्म, 5 दिनों में 10 फीसदी से अधिक टूटे शेयर, जानें पूरा मामला

ब्रोकरेज की Infosys पर राय: कमजोर तिमाही के बाद भी BUY बरकरार, जानें कहां तक जाएगा शेयर?

उबलते क्रूड ने बिगाड़ा सेंटीमेंट, सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23800 के नीचे, सभी सेक्टर में चौतरफा बिकवाली