ब्रोकरेज की Infosys पर राय: कमजोर तिमाही के बाद भी BUY बरकरार, जानें कहां तक जाएगा शेयर?
Infosys ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को भी घटा दिया है. कंपनी ने अब 1.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान दिया है, जबकि पहले यह 1.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत था. ब्रोकरेज के मुताबिक, इस गाइडेंस में हाल ही में हुए दो अधिग्रहणों का भी योगदान शामिल है.
Infosys Share Price : ब्रोकरेज फर्म Emkay ने Infosys के जून तिमाही (Q1 FY27) नतीजों के बाद कंपनी पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है. हालांकि, कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके चलते ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 1,350 रुपये से घटाकर 1,300 रुपये कर दिया है. Emkay का कहना है कि तिमाही के दौरान कंपनी की आय अनुमान से कम रही, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन उम्मीद के मुताबिक रहा. जून तिमाही में कंपनी की कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) आय में तिमाही आधार पर 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि ब्रोकरेज को 2.2 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद थी.
आय का अनुमान घटाया
Infosys ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को भी घटा दिया है. कंपनी ने अब 1.5 प्रतिशत से 3 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान दिया है, जबकि पहले यह 1.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत था. ब्रोकरेज के मुताबिक, इस गाइडेंस में हाल ही में हुए दो अधिग्रहणों का भी योगदान शामिल है. यानी कंपनी के वास्तविक कारोबार से होने वाली ग्रोथ पहले के मुकाबले कमजोर रहने का संकेत मिल रहा है.
किन वजहों से घटा अनुमान?
Emkay के अनुसार, कंपनी ने ग्रोथ अनुमान कम करने के पीछे कई वजहें बताई हैं. इनमें पहली तिमाही का कमजोर प्रदर्शन, यूरोप के एक बड़े ग्राहक का प्रोजेक्ट बंद होना, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण बढ़ती उत्पादकता का असर और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता का शामिल है.
AI कारोबार में अच्छी बढ़त
हालांकि, AI कारोबार में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. जून तिमाही में AI सेवाओं से कंपनी की कुल आय का 8.2 प्रतिशत हिस्सा आया और इसमें लगातार अच्छी बढ़त देखने को मिली. इसके अलावा कंपनी को 3.6 अरब डॉलर के बड़े ऑर्डर भी मिले, जिनमें से 61 प्रतिशत नए ऑर्डर थे.
मुनाफे के अनुमान में कटौती
Emkay ने पहली तिमाही के कमजोर प्रदर्शन और घटे हुए ग्रोथ अनुमान को देखते हुए वित्त वर्ष 2027 से 2029 के लिए प्रति शेयर आय (EPS) के अनुमान में 0.9 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक की कटौती की है. इसके बावजूद ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा वैल्यूएशन आकर्षक है. इसलिए उसने BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
शेयर में गिरावट
शुक्रवार को Infosys का शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है. दोपहर के कारोबार में शेयर 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,035.3 रुपये पर था. अगर पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक सप्ताह में शेयर 4.35 प्रतिशत, तीन महीने में 16.55 प्रतिशत और एक साल में 34.25 प्रतिशत टूट चुका है.
Elara Capital ने इस शेयर के लिए 1150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
इसे भी पढ़ें- दमदार नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जून तिमाही मुनाफा 4 गुना बढ़ा , रडार पर रखें स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
3 शेयरों में खरीदारी का मौका, Kotak Bank, PB Fintech और IRFC पर एक्सपर्ट बुलिश; जानें टारगेट प्राइस
8th Pay Commission: 35,400 रुपये की सैलरी कैसे पहुंच सकती है 1.52 लाख, समझें पूरा कैलकुलेशन
BSE शेयर 3 फीसदी टूटा, NSE IPO ने बढ़ाई टेंशन; खरीदें या करें इंतजार?
