Stocks to Watch: आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन, कई कंपनियों के आएंगे नतीजे
शेयर बाजार में आज Paytm, Nazara Technologies, Genus Power, HCL Technologies और Sigma Advanced Systems समेत कई शेयर खबरों के दम पर फोकस में रहेंगे. Paytm का मुनाफा करीब 11 गुना बढ़कर 226 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Nazara Technologies घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई. Genus Power ने 148.2 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है.

शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. कुछ कंपनियों ने दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं, तो कुछ को नए ऑर्डर मिले हैं. Paytm के मुनाफे में करीब 11 गुना उछाल आया है, जबकि Nazara Technologies घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है. दूसरी ओर, Genus Power Infrastructures के बोर्ड ने 148.2 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है. Sigma Advanced Systems को 973 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके अलावा HCL Technologies, Raymond Realty और Highway Infrastructure से जुड़ी खबरों का भी शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है.
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
आज कई बड़ी कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी. इनमें Larsen & Toubro, Maruti Suzuki India, Bajaj Auto, SBI Life Insurance, Cipla, ACC, IndiaMART InterMESH, Indus Towers, Mazagon Dock Shipbuilders, SAIL, Tata Capital और Waaree Energies शामिल हैं.
इसके अलावा Concord Biotech, Honeywell Automation India, Indoco Remedies, JSW Cement, JSW Infrastructure, Jubilant Ingrevia, MedPlus Health Services, Max Financial Services, Piramal Pharma, Radico Khaitan, Raymond, Syngene International और United Breweries के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.
Paytm और Nazara Technologies के नतीजे कैसे रहे?
One 97 Communications यानी Paytm ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर करीब 11 गुना बढ़कर 226 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 21 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 28.5 फीसदी बढ़कर 2,648 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 2,061 करोड़ रुपये था.
वहीं, Nazara Technologies का कंसोलिडेटेड मुनाफा दूसरी तिमाही में 35.36 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 33.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी का रेवेन्यू 52.6 फीसदी बढ़कर 803.2 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 526.5 करोड़ रुपये था.
Tata Consumer और Sona BLW का प्रदर्शन
Tata Consumer Products का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15.7 फीसदी बढ़कर 470.1 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 406.5 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी का रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 5,661.1 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 4,965.9 करोड़ रुपये था. कंपनी ने 1 दिसंबर 2026 से Sunil Lobo को प्रेसिडेंट और इंडिया सेल्स का प्रमुख नियुक्त किया है.
ऑटो कंपोनेंट कंपनी Sona BLW Precision Forgings का मुनाफा 29.3 फीसदी बढ़कर 223.4 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 34.9 फीसदी बढ़कर 1,535.8 करोड़ रुपये रहा.
KFin Technologies का मुनाफा 7.5 फीसदी बढ़कर 100.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 401.8 करोड़ रुपये हो गया.
REC और Aequs के नतीजों में कमजोरी
REC का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 21.22 फीसदी घटकर 3,477.7 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4,414.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम भी 9 फीसदी गिरकर 5,478.4 करोड़ रुपये रही.
वहीं, Aequs का घाटा बढ़कर 52.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 20.59 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 45.3 फीसदी बढ़कर 409.1 करोड़ रुपये पहुंच गया.
Sigma Advanced Systems को 973 करोड़ रुपये का ऑर्डर
Sigma Advanced Systems को NATO के एक ग्राहक से 973 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. कंपनी को 155 mm आर्टिलरी गोला-बारूद के लिए बेस ब्लीड यूनिट्स का मैन्युफैक्चिरिंग और सप्लाई करनी है. इस ऑर्डर को 12 महीने में पूरा किया जाना है.
Highway Infrastructure को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI से 91.78 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है. यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश के बैती कला टोल प्लाजा के संचालन से जुड़ा है.
HCL Technologies और Raymond Realty से जुड़ी खबरें
HCL Technologies की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन सब्सिडियरी HCL Technologies Austria GmbH ने क्रोएशिया की कंपनी Robotic Process Automation d.o.o. यानी Robotiq.ai में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है.
वहीं, Raymond Realty की सब्सिडियरी Ten X Realty West ने Raymond Realty और ICICI Prudential Real Estate Development Fund के साथ निवेश समझौता किया है. इसके तहत निवेशक Ten X Realty West में 210 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगा.
इन शेयरों में बल्क डील पर नजर
Shankesh Jewellers में Tiger Strategies Fund-I ने 8.21 लाख शेयर 91.76 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे. यह कंपनी की चुकता इक्विटी का 0.55 फीसदी है. इस सौदे की कुल कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये रही.
Gujarat Kidney and Super Speciality में Nexus Global Opportunities Fund ने अपनी पूरी 4.38 लाख शेयरों की हिस्सेदारी 178 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दी. सौदे की कीमत करीब 7.8 करोड़ रुपये रही.
SG Mart में मॉरीशस के Riambel Capital PCC-RCC1 ने 799.46 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 7.89 लाख शेयर खरीदे. इस सौदे की कुल कीमत करीब 63.13 करोड़ रुपये रही.
यह भी पढ़ें- गिरते बाजार में RIL के शेयर को मिल सकता है सपोर्ट! Jio IPO समेत ये है 3 बड़े फैक्टर, जानें डिटेल
Ola Electric के राइट्स एंटाइटलमेंट की बिक्री
Ola Electric Mobility में SoftBank से जुड़ी इकाई SVF II Ostrich (DE) ने सोमवार को 2.37 करोड़ राइट्स एंटाइटलमेंट 1.32 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर बेचे. यह उसकी अनुमानित पात्रता का 54.7 फीसदी है. पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इकाई अपनी अनुमानित राइट्स पात्रता का 82.7 फीसदी बेच चुकी है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.