10 टुकड़ों में बंटेगा इस कंपनी का शेयर, 5 साल में 4856% तक दे चुका है रिटर्न, कर्ज जीरो, जानें रिकॉर्ड डेट
स्मॉलकैप आईटी कंपनी String Metaverse Ltd ने निवेशकों के लिए अहम कॉर्पोरेट ऐलान किया है. कंपनी अपने शेयरों का 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है, जिससे शेयर की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये हो जाएगी और लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद है.

String Metaverse Ltd stock split: String Metaverse Ltd ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा कॉर्पोरेट ऐक्शन घोषित किया है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसके इक्विटी शेयरों का 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट किया जाएगा. यानी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा, जिसके बाद प्रति शेयर फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये रह जाएगी. उदाहरण के लिए जिन निवेशक के पास कंपनी के 100 शेयर हैं, स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 1000 शेयर हो जाएंगे.
रिकॉर्ड डेट की घोषणा
कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 24 अप्रैल 2024 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस स्प्लिट का लाभ पाने के पात्र होंगे.
शेयर का हालिया प्रदर्शन
BSE पर हालिया ट्रेडिंग सत्र में कंपनी का शेयर 4% से ज्यादा की तेजी के साथ करीब 120.30 रुपये पर बंद हुआ. बीते एक साल में स्टॉक ने लगभग 45% का रिटर्न दिया है. वहीं, इसका 52-वीक हाई 324.35 रुपये और लो 82.56 रुपये रहा है. कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 1401 करोड़ रुपये के आसपास है.
लंबी अवधि में दमदार रिटर्न
String Metaverse Ltd ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल में शेयर करीब 921% चढ़ा है, जबकि 5 साल में निवेशकों को लगभग 4856% तक रिटर्न मिला है. 10 साल के नजरिए से देखें तो यह स्टॉक 12,431% तक उछल चुका है, जिससे यह मल्टीबैगर कैटेगरी में शामिल हो गया है. 2016 के अप्रैल महीने में इस कंपनी के शेयर के भाव 1 रुपये से भी कम था जो 2026 में चढ़कर 120 रुपये के पार पहुंच चुका है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹1,401 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 17.36 |
| पी/बी अनुपात | 5.51 |
| उद्योग पी/ई | 20.29 |
| डेट टू इक्विटी रेश्यो | 0.00 |
| आरओई (ROE) | 24.55% |
| ईपीएस (TTM) | 6.93 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | 21.85 |
| फेस वैल्यू | 10 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.