104% तक रिटर्न देने वाले ये 3 शुगर स्टॉक्स फिर चर्चा में, चीनी के दाम बढ़ने से बढ़ी हलचल; फोकस में रखें

चीनी की कीमतों में हालिया तेजी के बाद शुगर स्टॉक पर फिर निवेशकों की नजर बढ़ी है. हालांकि, सरकार के कदमों से यह सेक्टर हमेशा नीतिगत बदलावों से प्रभावित रहता है. 2027 की ओर बढ़ते हुए Balrampur Chini Mills, Triveni Engineering और Dalmia Bharat Sugar जैसी कंपनियों को उनकी वित्तीय स्थिति, Ethanol कारोबार, क्षमता और मुनाफे के आधार पर ट्रैक किया जा सकता है.

चीनी कंपनी के स्टॉक्स में तेजी Image Credit: FreePik

Sugar Stocks: चीनी की घरेलू कीमतों में हाल के हफ्तों में तेज बढ़त देखने को मिली है. गन्ने की उपलब्धता को लेकर चिंता और सप्लाई कम होने की आशंका के कारण चीनी की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. कीमतों में तेजी को रोकने के लिए सरकार ने भी कदम उठाए हैं. सरकार ने चीनी के स्टॉक रखने की सीमा को सख्त किया है. इसके अलावा, 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन ड्यूटी फ्री कच्ची चीनी के आयात को मंजूरी दी गई है.

ऐसे में 2027 की ओर बढ़ते हुए सिर्फ चीनी की मौजूदा कीमतों को देखकर कंपनियों का मूल्यांकन करना पर्याप्त नहीं होगा. निवेशकों के लिए उन कंपनियों को देखना जरूरी हो सकता है जिनका कारोबार बड़ा है, जिनके पास इंटीग्रेटेड ऑपरेशन हैं, Ethanol कारोबार में मौजूदगी है और जिनकी वित्तीय स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत है. इन 3 प्रमुख लिस्टेड शुगर कंपनियों को उनकी कमाई, मुनाफे, कैपिटल के इस्तेमाल, कर्ज और कारोबार की बुनियादी ताकत के आधार पर देखा गया है.

इन कंपनियों को किन आधार पर चुना गया?

इन शुगर कंपनियों का आकलन 4 बड़े मानकों पर किया गया है. पहला है कंपनियों की कमाई और मुनाफे का प्रदर्शन. इसमें पिछले कुछ सालों के रेवेन्यू, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और नेट प्रॉफिट की स्थिति को देखा गया. दूसरा है ROCE यानी कंपनी कारोबार में लगी अपनी कैपिटल का इस्तेमाल कितनी कुशलता से करती है. तीसरा है बैलेंस शीट. इसमें कर्ज का स्तर और कंपनी की वित्तीय क्षमता को देखा गया और चौथा है कारोबार की बुनियादी ताकत. इसमें Sugar Capacity, Ethanol कारोबार, इंटीग्रेटेड ऑपरेशन और विस्तार योजनाओं को शामिल किया गया.

इसका मकसद यह बताना नहीं है कि चीनी की कीमतों में तेजी आने पर कौन सा शेयर सबसे ज्यादा बढ़ सकता है. फोकस उन कंपनियों पर है जिनकी वित्तीय और कारोबारी स्थिति 2027 की ओर बढ़ते हुए उन्हें नजर रखने लायक बनाती है.

1. Balrampur Chini Mills

Balrampur Chini Mills भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड शुगर कंपनियों में से एक है. कंपनी का कारोबार चीनी, डिस्टिलरी और Cogeneration तक फैला हुआ है. कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका बड़ा आकार और इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल है. कंपनी को Ethanol कारोबार से भी एक्स्ट्रा कमाई का मौका मिलता है, जिससे उसकी आय सिर्फ चीनी तक सीमित नहीं रहती. हालांकि, ताजा तिमाही नतीजे बताते हैं कि Sugar Cycle अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है.

FY27 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 6 फीसदी बढ़कर 16.37 अरब रुपये हो गया. लेकिन EBITDA 14.7 फीसदी घटकर 1.14 अरब रुपये रह गया. इसी तरह, नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर करीब 14.5 फीसदी घटकर 0.44 अरब रुपये रह गया. यह बताता है कि सिर्फ चीनी की कीमत बढ़ने से मुनाफा अपने आप नहीं बढ़ जाता. अगर लागत बढ़ती है या कारोबार के दूसरे हिस्सों पर दबाव रहता है तो कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ सकता है.

शेयर का हाल?

21 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस के मुताबिक Balrampur Chini Mills का शेयर 4.92 फीसदी गिरकर 729 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,423 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्तों का हाई 781 रुपये और लो 393 रुपये है. कंपनी का Stock P/E 41.6 है, जबकि इसका Book Value 205 रुपये है. Balrampur Chini Mills का ROCE 9.28 फीसदी और ROE 9.54 फीसदी है. वहीं, कंपनी का Dividend Yield 0.48 फीसदी है और शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है.

कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 14 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. एक महीने में शेयर 18 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक साल में इसने 25 फीसदी का रिटर्न दिया है. अगर लॉन्ग टर्म की बात करें तो पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर ने 104 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Balrampur Chini Mills का फॉइनेंशियल रिकॉर्ड

जानकारीFY23FY24FY25FY26
रेवेन्यू₹46,659 मिलियन₹55,937 मिलियन₹54,154 मिलियन₹62,712 मिलियन
रेवेन्यू ग्रोथ-3.7%19.9%-3.2%15.8%
नेट प्रॉफिट₹2,842 मिलियन₹5,345 मिलियन₹4,369 मिलियन₹3,420 मिलियन
नेट मार्जिन6.1%9.6%8.1%5.5%

2. Triveni Engineering & Industries

Triveni Engineering भी एक इंटीग्रेटेड Sugar और Ethanol कंपनी है, लेकिन इसका कारोबार तुलनात्मक रूप से ज्यादा अलग है. कंपनी के पास Sugar और Distillery कारोबार के साथ अन्य बिजनेस भी हैं. कंपनी ने FY21 में Country Liquor के उत्पादन में भी कदम रखा था, जिससे कारोबार में आगे की ओर विस्तार हुआ. इसके अलावा कंपनी का Water Business Division भी है, जो पानी के उपचार से जुड़े उपकरण और प्लांट में काम करता है. FY27 की पहली तिमाही कंपनी के लिए कम मुनाफे वाली तिमाही रही.

इस दौरान कंपनी का Consolidated Revenue सालाना आधार पर 2.4 फीसदी बढ़कर 19.5 अरब रुपये रहा. कंपनी को 37 मिलियन रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि FY26 की पहली तिमाही में 66 मिलियन रुपये का घाटा हुआ था. तिमाही के दौरान शुगर कारोबार से 12.35 अरब रुपये और Distillery कारोबार से 7.43 अरब रुपये का रेवेन्यू मिला. ये आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का प्रदर्शन शुगर और एथेनॉल साइकल से काफी प्रभावित होता है.

शेयर का हाल?

21 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस के मुताबिक Triveni Engineering and Industries का शेयर 1.59 फीसदी गिरकर 295 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 6,507 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्तों का हाई 315 रुपये और लो 191 रुपये है. कंपनी का Stock P/E 24.8 है, जबकि इसका Book Value 153 रुपये है. कंपनी का ROCE 9.02 फीसदी और ROE 8.68 फीसदी है. वहीं, डिवेडेंड यील्ड 0.93 फीसदी है और शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है.

कंपनी के शेयर ने एक हफ्ते में 9.26 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि कंपनी का शेयर एक साल से लगातार दबाव पर कारोबार कर रहा है, लेकिन 5 साल में शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयर ने पांच साल में 68.73 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Triveni Engineering का वित्तीय रिकॉर्ड

जानकारीFY23FY24FY25FY26
रेवेन्यू₹49,236 मिलियन₹42,888 मिलियन₹45,705 मिलियन₹49,601 मिलियन
रेवेन्यू ग्रोथ26.6%-12.9%6.6%8.5%
नेट प्रॉफिट₹17,918 मिलियन₹3,952 मिलियन₹2,383 मिलियन₹2,687 मिलियन
नेट मार्जिन36.4%9.2%5.2%5.4%

3. Dalmia Bharat Sugar & Industries

Dalmia Bharat Sugar का कारोबार भी Sugar, Distillery और Power Generation से जुड़ा हुआ है. कंपनी अपने बड़े ऑपरेशन और उद्योग की स्थिति बदलने पर मुनाफे में सुधार की संभावना के कारण नजर रखने लायक है. हालांकि, कंपनी के ताजा नतीजों में अभी व्यापक स्तर पर सुधार नहीं दिखा है.

FY27 की पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.9 फीसदी घटकर 8.48 अरब रुपये रह गया. Operating Profit में 51.7 फीसदी की गिरावट आई और यह 0.43 अरब रुपये रह गया. वहीं, नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 82.4 फीसदी घटकर 69.1 मिलियन रुपये रह गया.

इसलिए कंपनी के लिए आने वाली कुछ तिमाहियां काफी अहम हो सकती हैं. निवेशकों को देखना होगा कि चीनी की बेहतर कीमत और Ethanol कारोबार में सुधार का फायदा कंपनी के मार्जिन और पूंजी पर मिलने वाले रिटर्न में दिखाई देता है या नहीं.

शेयर का हाल ?

21 अगस्त के क्लोजिंग प्राइस के मुताबिक Dalmia Bharat Sugar & Industries का शेयर 2 फीसदी गिरकर 498 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4030 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्तों का हाई 517 रुपये और लो 261 रुपये है. कंपनी का Stock P/E 19.6 है, जबकि इसका Book Value 401 रुपये है. कंपनी का ROCE 8.18 फीसदी और ROE 7.30 फीसदी है. वहीं, कंपनी का Dividend Yield 1.20 फीसदी है और शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है.

कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक हफ्ते में 17 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. अगर 6 महीने की बात करें तो 75 फीसदी का रिटर्न, एक साल में 31 फीसदी का रिटर्न जबकि पांच साल में 17 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Dalmia Bharat Sugar का वित्तीय रिकॉर्ड

जानकारी
FY23FY24FY25FY26
रेवेन्यू₹32,521 मिलियन₹28,994 मिलियन₹37,249 मिलियन₹36,181 मिलियन
रेवेन्यू ग्रोथ7.7%-10.9%28.5%-2.9%
नेट प्रॉफिट₹2,483 मिलियन₹2,725 मिलियन₹3,655 मिलियन₹2,357 मिलियन
नेट मार्जिन7.6%9.4%9.8%6.5%

निवेशकों को किन बातों पर नजर रखनी चाहिए?

शुगर सेक्टर में निवेश करते समय सिर्फ चीनी की बढ़ती कीमतों को देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. इस सेक्टर में सरकार की नीतियों का बड़ा असर रहता है. गन्ने की उपलब्धता, चीनी का उत्पादन, Ethanol की कीमत और नीति, स्टॉक रखने के नियम, आयात-निर्यात से जुड़े फैसले और कंपनियों की लागत, सभी फैक्टर अहम हैं.

इन तीनों कंपनियों के लिए आने वाले समय में Sugar Margins और Ethanol कारोबार की कमाई खास मायने रखेगी.

Balrampur Chini Mills के लिए Sugar Realisation, गन्ने की उपलब्धता और Distillery Margin अहम होंगे. Triveni Engineering के लिए Sugar और Ethanol कारोबार के साथ डीमर्जर के बाद की स्थिति पर नजर रहेगी. वहीं, Dalmia Bharat Sugar के लिए मुनाफे, Operating Efficiency और ROCE में सुधार सबसे अहम होगा.

इसे भी पढ़ें- क्या गोल्ड में निवेश हर साल महंगाई को देता है मात? 40 साल का आंकड़ा देगा जवाब

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.