Maruti, Hyundai से Tata तक, 20 लाख से सस्ती इन गाड़ियों में मिलेगा 360 डिग्री कैमरा
Cars under 20 Lakh: हम आज आपको इस रेंज में 360 डिग्री कैमरा वाली गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं. इस लिस्ट में हमने Maruti Suzuki, Honda, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई कंपनी की गाड़ियों को शामिल किया है.
Highlights
- 20 लाख में मिलेगा 360 डिग्री कैमरा.
- कई कंपनियां दे रही हैं यह फीचर.
- यह फीचर केवल खास वेरिएंट्स में.
नई गाड़ी खरीदनी है जिसमें 360 डिग्री कैमरा भी हो तो हम आज आपको 20 लाख से कम कीमत में मिलने वाली ऐसी ही गाड़ियों के बारे में जानकारी देंगे जो इस फीचर्स के साथ आती हैं. इस लिस्ट में हम आपको Maruti Suzuki, Mahindra, Hyundai और Tata Motors की गाड़ियों के बारे में बताएंगे जो 360 डिग्री कैमरा के साथ आती हैं और जिनकी कीमत भी 20 लाख रुपए से कम हैं. ऑटो कंपनियां नए सेफ्टी इनोवेशन की तरफ बढ़ रही हैं.
6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा रहे हैं. गाड़ियां बड़ी और लंबी होती जा रही हैं, ऐसे में तंग जगहों से कार निकलने में मुश्किल होती है, ऐसे में काम आता है गाड़ी में मिलने वाला 360 डिग्री कैमरा. इस फीचर को कंपनियां कुछ मिड और टॉप वेरिएंट्स में शामिल करने लगी हैं.
Maruti Cars में 360 डिग्री कैमरा फीचर
- Maruti Victoris
- Maruti Brezza
- Maruti XL6
- Maruti Grand Vitara
- Maruti Grand Vitara
- Maruti Baleno
- Maruti Dzire
- Maruti eVitara
- Maruti Fronx
- Maruti Baleno
- Maruti Dzire
- Maruti eVitara
- Maruti Fronx
Hyundai Cars में 360 डिग्री कैमरा फीचर
- Hyundai Verna
- Hyundai Venue
- Hyundai i20 N-line
- Hyundai Creta
इन Tata Cars में है 360 डिग्री कैमरा वाला फीचर
- Tata Curvv
- Curvv EV
- Tata Nexon
- Tata Punch
- Punch EV
- Tata Tiago
- Tiago EV
Mahindra Cars में भी 360 डिग्री कैमरा
- Mahindra Thar Roxx
- Mahindra XUV 3XO
Honda Cars में मिलेगा 360 डिग्री कैमरा
- Honda City
- Honda Amaze
कारदेखो के मुताबिक, ऊपर बताई गए 23 मॉडल्स में 360 डिग्री कैमरा वाला फीचर मिलता है और इन सभी गाड़ियों की कीमत 20 लाख रुपए से कम है. लेकिन एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है और हमने आपको ऊपर भी बताई है कि इन गाड़ियों के सभी वेरिएंट्स में ये फीचर नहीं है. केवल कुछ ही वेरिएंट्स में ये फीचर मिलता है तो गाड़ी खरीदते वक्त इस बात पर जरूर ध्यान दें कि जो वेरिएंट आपने चुना है उसमें 360 डिग्री फीचर है या नहीं?
ये भी पढ़ें- Mahindra से Renault तक, जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये 4 नई कॉम्पैक्ट SUVs
Latest Stories
Mahindra से Renault तक, जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये 4 नई कॉम्पैक्ट SUVs
1.25 लाख तक का फायदा, Mahindra की इन 7 गाड़ियों पर मिल रहा डिस्कउंट!
1 सितंबर से ये 2 ऑटो कंपनियां बढ़ा रही गाड़ियों के दाम, नई कार खरीदना हो जाएगा इतना महंगा
