Mahindra से Renault तक, जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये 4 नई कॉम्पैक्ट SUVs
Mahindra, Renault, Tata और Kia बहुत ही जल्द कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नए मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इन चारों ही मॉडल्स को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
Highlights
- जल्द लॉन्च होंगी चार नई कॉम्पैक्ट SUVs.
- गाड़ियों में मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर्स.
- महिंद्रा और रेनो लाएंगे धांसू कारें.
Compact SUV सेगमेंट में जल्द नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. Kia, Renault, Tata और Mahindra, ये सभी ऑटो कंपनियां नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल्स को तैयार करने में लगे हैं और दिलचस्प बात यह है कि हर कंपनी थोड़ा अलग रास्ता अपना रही है. बहुत ही जल्द आप लोगों के लिए रेनो की Bridger, किआ की नई Sonet, महिंद्रा की कॉम्पैक्ट Vision S और टाटा की नई Nexon आने वाला है.
नेक्स्ट-जेन Kia Sonet
सेकंड जेनरेशन किआ सोनेट जिसका इंटरनल कोडनेम QY2E है, इसे भी 2027 में उतारे जाने की उम्मीद है. बड़ा बदलाव इंटीरियर में होगा, क्योंकि नई सोनेट मौजूदा K2 प्लेटफॉर्म से किआ के नए K1 आर्किटेक्चर पर जाने वाली है. इससे एसयूवी को ज्यादा एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर, OTA अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स मिल सकते हैं. किआ से मौजूदा सोनेट की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक, जैसे रियर-सीट स्पेस पर भी काम करने की उम्मीद है. एक बड़े डिजाइन ओवरहॉल और ज्यादा टेक्नोलॉजी की उम्मीद है.
Renault Bridger
ये सब-फोर-मीटर SUV होगी और इसके दिवाली 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है. इसे भारत में डिजाइन और डेवलप किया जाएगा और रेनो के पोर्टफोलियो में Kiger और Duster के बीच में हो सकती है. प्रोडक्शन वर्जन में नए R-GMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जिसमें पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर विचार किया जा रहा है. Kiger के 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का एक वर्जन Bridger में भी आ सकता है. इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 400 लीटर का बूट स्पेस होने का दावा किया गया था.
Next Gen Tata Nexon
टाटा मोटर्स की इस पॉपुलर एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल जिसका इंटरनली कोडनेम गरुड़ है, इसे भी 2027 में उतारे जाने की उम्मीद है. डिजाइन मौजूदा नेक्सन से काफी अलग होने की संभावना है, जबकि मौजूदा पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन किसी न किसी रूप में जारी रह सकते हैं. नेक्स्ट जेनरेशन नेक्सन का मुकाबला वेन्यू, ब्रेज़ा, XUV 3XO, सोनेट और काइलैक जैसी गाड़ियों से होने की उम्मीद है.
Mahindra Vision S
महिंद्रा की विजन एस कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड पहली प्रोडक्शन एसयूवी में से एक बन सकती है. इसकी लंबाई चार मीटर से कम और इसका व्हीलबेस 2665mm हो सकता है. इस गाड़ी का पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ऑप्शन FWD और AWD के साथ आ सकता है.
ये भी पढ़ें– 1.25 लाख तक का फायदा, Mahindra की इन 7 गाड़ियों पर मिल रहा डिस्कउंट!
Latest Stories
1.25 लाख तक का फायदा, Mahindra की इन 7 गाड़ियों पर मिल रहा डिस्कउंट!
1 सितंबर से ये 2 ऑटो कंपनियां बढ़ा रही गाड़ियों के दाम, नई कार खरीदना हो जाएगा इतना महंगा
Kia Sorento: सामने आई नई फ्लैगशिप SUV की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन के साथ हाईटेक इंटीरियर
