1.25 लाख तक का फायदा, Mahindra की इन 7 गाड़ियों पर मिल रहा डिस्कउंट!
Mahindra Car August Offers: अगस्त में महिंद्रा की स्कॉर्पियो, थार, बोलेरो समेत कई एसयूवी मॉडल्स पर हजारों-लाखों तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज और सैरेमिक कोटिंग जैसे फायदे शामिल हैं.
कार डिस्काउंट
Image Credit: महिंद्रा
Highlights
- महिंद्रा गाड़ियों पर 1.25 लाख तक की छूट.
- स्कॉर्पियो एन पर पाएं सबसे ज्यादा फायदा.
- थार रॉक्स पर 1.20 लाख की छूट.
Mahindra Car Discount: महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई गाड़ी खरीदने का प्लान है तो आप अगस्त में 1.25 लाख तक का फायदा उठा सकते हैं. अलग-अलग मॉजल्स पर डिस्काउंट की राशि अलग-अलग हो सकती है, इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज़ या सिरेमिक कोटिंग शामिल है. सबसे ज्यादा फायदा स्कॉर्पियो N पर है और इसके बाद थार रॉक्स पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है.
किस मॉडल पर कितने की छूट?
- Mahindra Scorpio N: इस एसयूवी पर 1 लाख 25 हजार रुपए तक का डिस्काउंट है, इसमें 1 लाख का कैश डिस्काउंट और 25 हजार की एक्सेसरीज शामिल है. इस गाड़ी की कीमत 13.69 लाख से 25.49 लाख तक है. दोनों ही कीमतें एक्स-शोरूम प्राइस हैं.
- Mahindra Thar Roxx: Gaadiwaadi के मुताबिक, इस एसयूवी पर 1 लाख 20 हजार तक की छूट है, इसमें 92 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 28 हजार रुपए की सैरेमिक कोटिंग शामिल है. 5 डोर वाले इस मॉडल की कीमत 12.52 लाख (एक्स शोरूम) से 23.52 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
- Scorpio Classic: इस गाड़ी पर 75 हजार रुपए तक का फायदा मिल रहा है, इसमें 50 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपए की एक्सेसरीज शामिल है. इस कार की कीमत 13.37 लाख (एक्स शोरूम) से 17.40 लाख (एक्स शोरूम) है.
- Thar: थ्री डोर वाली थार पर 50 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इस गाड़ी की कीमत 10.32 लाख (एक्स शोरूम) से 18 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
- Bolero Neo और Bolero Neo Plus के साथ 45 हजार रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. नियो मॉडल की कीमत 8.99 लाख (एक्स शोरूम) से 10.79 लाख (एक्स शोरूम) तक है. नियो प्लस की कीमत 11.39 लाख (एक्स शोरूम) से 12.49 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
- XUV 3XO: इस एसयूवी पर सबसे कम फायदा है, इस गाड़ी के साथ 40,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इस एसयूवी की कीमत 7.79 लाख (एक्स शोरूम) से 15.04 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
ध्यान दें: ऊपर बताए गए ऑफर वेरिएंट, डीलरशिप और लागू शर्तों के हिसाब से अलग हो सकते हैं. सटीक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें.
ये भी पढ़ें- 1 सितंबर से ये 2 ऑटो कंपनियां बढ़ा रही गाड़ियों के दाम, नई कार खरीदना हो जाएगा इतना महंगा
Latest Stories
1 सितंबर से ये 2 ऑटो कंपनियां बढ़ा रही गाड़ियों के दाम, नई कार खरीदना हो जाएगा इतना महंगा
Kia Sorento: सामने आई नई फ्लैगशिप SUV की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन के साथ हाईटेक इंटीरियर
Tata की कार खरीदना होगा महंगा! कंपनी ने फिर बढ़ाए दाम; 1 सितंबर से 25000 रुपये तक महंगी होंगी गाड़ियां
