Suzlon में आई बंपर रिटर्न की बारी? कर लें मोटी कमाई की तैयारी?
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सुजलॉन एनर्जी को वारी ग्रुप से 201.6 मेगावाट का नया विंड एनर्जी प्रोजेक्ट ऑर्डर मिला है. वारी ग्रुप की कंपनी संगम रिन्यूएबल्स ने यह ऑर्डर सुजलॉन को दिया है. इस परियोजना के तहत, सुजलॉन अपने S144 विंड टर्बाइन जनरेटर लगाएगी, जिनकी क्षमता प्रत्येक 3.15 मेगावाट होगी.
यह ऑर्डर कंपनी के डेवको (डेवलपर कंपनी) मॉडल के तहत क्रियान्वित किया जाएगा, जिसमें सुजलॉन न केवल टर्बाइन की आपूर्ति करेगी बल्कि पूरे प्रोजेक्ट के विकास, स्थापना, कमीशनिंग और बाद में संचालन व रखरखाव सेवाएं भी प्रदान करेगी. यह मॉडल सुजलॉन को लंबी अवधि तक राजस्व अर्जित करने का अवसर देता है.