5 साल बाद बैंक लॉकर में एक भी चोरी की घटना नहीं, सरकार ने दे दिए बड़े आंकड़े!
भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 2025-26 वित्तीय वर्ष में लॉकर चोरी का एक भी मामला दर्ज नहीं होने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में यह पहला मौका है जब सरकारी बैंकों से लॉकर चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई है. यह उल्लेखनीय सुधार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 2021 में बैंक लॉकरों के संबंध में जारी किए गए सख्त सुरक्षा दिशानिर्देशों का परिणाम माना जा रहा है.
इन नियमों में KYC प्रक्रिया को मजबूत करना, 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करना और ग्राहकों को लॉकर खोलने पर SMS अलर्ट भेजना शामिल था. RBI ने बैंकों की जवाबदेही भी तय की है, जिसके तहत चोरी या बैंक की लापरवाही से हुए नुकसान की स्थिति में बैंक वार्षिक किराए का 100 गुना तक मुआवजा देने के लिए उत्तरदायी होगा.
More Videos
चीन की चाल से क्यों घबराया US? Gold और Crude के मार्केट में भारी उलटफेर
N. Chandrasekaran Exit से Tata Stocks में भूचाल! TCS समेत इन Shares का क्या होगा?
नई छोड़ पुरानी कार खरीद रहे हैं लोग, इन वजहों से कर रहे किनारा, जानें डिटेल
