3 साल में ₹241 करोड़ कैसे कमाए प्रशांत किशोर? देखें करोड़ों की संपत्ति की पूरी लिस्ट
राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए अपने चुनावी हलफनामे में अपनी पारिवारिक संपत्ति का विस्तृत ब्योरा दिया है. उनके हलफनामे के अनुसार, परिवार की कुल नेटवर्थ करीब ₹198 करोड़ है. इसमें उनकी पत्नी और एक आश्रित सदस्य की संपत्ति भी शामिल है.
प्रशांत किशोर ने पिछले तीन वर्षों में कंसल्टेंसी सेवाओं से ₹241 करोड़ की कमाई घोषित की है. इस कमाई में से उन्होंने ₹31 करोड़ जीएसटी और ₹20 करोड़ आयकर के रूप में चुकाए हैं. जन सुराज अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए उन्होंने लगभग ₹99 करोड़ का भारी-भरकम दान भी दिया है.
