दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ वेदांता ने चला बड़ा दांव! निवेशकों का क्या होगा?
वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड ने दिल्ली हाई कोर्ट के एक सिंगल-जज के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच में अपील दायर की है. यह फैसला गुजरात में CB-OS/2 ऑफशोर तेल और गैस ब्लॉक के अनुबंध विस्तार को अस्वीकार करने के केंद्र सरकार के निर्णय का समर्थन करता था. इस कदम के साथ ही, वेदांता और केंद्र सरकार के बीच कानूनी जंग और तेज हो गई है, जिससे यह नाक की लड़ाई का रूप ले चुकी है. अब निवेशकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि डिवीजन बेंच का फैसला क्या होगा और इसका कंपनी के साथ-साथ शेयर बाजार पर क्या असर पड़ेगा.
यह मामला गुजरात के पश्चिमी तट पर कैंबे बेसिन में स्थित CB-OS/2 ऑफशोर ऑयल एंड गैस ब्लॉक के अनुबंध से संबंधित है. मूल प्रोडक्शन शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट (PSC) 20 जून 1998 को हस्ताक्षरित हुआ था और इसका कार्यकाल 30 जून 1998 से 29 जून 2023 तक यानी 25 साल के लिए था.
More Videos
SBI में है खाता? 1 अक्टूबर से इन लोगों की जेब पर पड़ेगा असर, बदलने वाला है ATM से कैश निकालने का नियम
घर में रखा सोना बेचने की क्यों आई नौबत? क्या Gold Crash आने वाला है!
क्या अमीर बनने के लिए कर्ज जरूरी है? Robert Kiyosaki के 1.2 अरब डॉलर डेट से समझें पूरा खेल
