अडानी पावर, TATA समेत इन 4 शेयरों में आ सकती है तेजी, फंडामेंटल्स में छिपा है मुनाफे का राज

कुछ चुनिंदा पावर कंपनियां निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते है कि अडानी पावर और 3 अन्य पावर स्टॉक के बारे में जिनकी PEG 1 से कम है. साथ ही इन्हें आपको अपनी वॉचलिस्ट में रखना चाहिए.

अडानी पावर Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Adani Power: बिजली के सेक्टर में लगातार इनोवेशन हो रहा है. यहीं कारण है कि इसकी मांग भी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कुछ चुनिंदा पावर कंपनियां निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते है कि अडानी पावर और 3 अन्य पावर स्टॉक के बारे में जिनकी PEG 1 से कम है. साथ ही इन्हें आपको अपनी वॉचलिस्ट में रखना चाहिए. PEG (Price/Earnings to Growth) रेशियो एक अहम संकेतक होता है. इससे यह पता चलता है कि कोई शेयर उसके ग्रोथ की तुलना में सस्ता है या महंगा. अगर PEG रेशियो 1 से कम हो तो इसका मतलब है कि वह स्टॉक अंडरवैल्यूड हो सकता है.

अडानी पावर लिमिटेड

अडानी पावर भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर कंपनी है. इसकी मार्केट कैप 1.99 लाख करोड़ रुपए है. इसके शेयर हाल ही में 3 फीसदी बढ़कर 524.35 रुपए के स्तर पर पहुंच गए. इस कंपनी का PEG रेशियो 0.17 है. कंपनी का ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) 57.1 फीसदी और ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड) 32.2 फीसदी है. Q3 FY25 में अडानी पावर की कुल इनकम 13,671 करोड़ रुपए रही. ये 5.2 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी है.

टीडी पावर सिस्टम्स लिमिटेड

इस कंपनी का मार्केट कैप 6,356.7 करोड़ रुपए है. इसके शेयरों में 8 फीसदी की तेजी आई है. इसका PEG रेशियो 0.38 है. कंपनी का ROE 18.1 फीसदी और ROCE 25.4 फीसदी है. Q3 FY25 में कंपनी की इनकम 350 करोड़ रुपए रही. यह कंपनी AC जेनरेटर और इलेक्ट्रिक मोटर्स बनाती है.

नवा लिमिटेड

नवा लिमिटेड का मार्केट कैप 13,694.4 करोड़ रुपए है. इसके शेयरों में 7.2 फीसदी की तेजी आई है. इसका PEG रेशियो 0.4 है. वहीं ROE 17.8 फीसदी और ROCE 16.3 फीसदी है. Q3 FY 25 में इसकी आय 842 करोड़ रुपए रही. यह कंपनी मुख्य रूप से फेरो अलॉय, पावर जनरेशन और पावर एसेट्स की मेंटेनेंस सेवाओं से जुड़ी हुई है.

टाटा पावर कंपनी लिमिटेड

टाटा ग्रुप की यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक है. इसका मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपए है. इसके शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई है. इसका PEG रेशियो 0.4 है. वहीं ROE 11.3 फीसदी और ROCE 11.1 फीसदी है. Q3 FY 25 में इसकी इनकम 15,391 करोड़ रही. यह कंपनी बिजली के उत्पादन और ट्रांसमिशन में काम करती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

HAL या BEL नहीं, ‘भारत के वॉरेन बफेट’ को इन 2 डिफेंस शेयरों पर भरोसा, लगा रखा है ₹1699 करोड़ का दांव

5 साल में 1245% रिटर्न, सोमवार को एक बार फिर निवेशकों के रडार पर रहेगा यह मल्टीबैगर शेयर; कंपनी ने दिया नया अपडेट

वंदे भारत ट्रेन के मेगा प्लान से इन रेलवे स्टॉक्स को मिल सकता है बूस्ट, 2047 तक 4500 ट्रेनसेट का लक्ष्य; निवेश का है मौका?

9 फरवरी के लिए खोज रहे हैं स्टॉक, एनालिस्ट ने इन 3 शेयरों पर दांव लगाने की दी सलाह, एक हफ्ते में हासिल हो सकता है टारगेट

अगले हफ्ते डिविडेंड की बरसात! 40 से ज्यादा कंपनियां देंगी कमाई का मौका, Hero MotoCorp, BDL समेत ये लिस्‍ट में शामिल

इस NBFC पर बढ़ा प्रमोटरों का भरोसा, 50.3% तक बढ़ाई हिस्‍सेदारी, 10% उछले शेयर, अभी 52 वीक हाई से 17% नीचे