350 करोड़ के प्रोजेक्ट के बाद फोकस में आया यह सोलर स्टॉक, 3 महीने में 26% चढ़े शेयर, रखें नजर

शेयर शुक्रवार को इंट्राडे में 1.13 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. हालांकि पिछले एक हफ्ते में इसमें 2.05 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं पिछले तीन महीनों में शेयर 26.99 फीसदी चढ़ा है और एक साल में इसमें 17.32 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,182 करोड़ रुपये है.

सोलर स्टॉक्स. Image Credit: money9live

भारत का रूफटॉप सोलर सेक्टर इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. सरकार की नई नीतियों और घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने वाले नियमों के चलते उन कंपनियों को फायदा मिल सकता है, जिनके पास खुद की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है. इसी बीच एक लिस्टेड सोलर कंपनी ने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इस क्रम में Fujiyama Power Systems के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में दमदार तेजी देखने को मिली है.

नई फैक्ट्री और नई टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

Fujiyama Power Systems ने बोर्ड की मंजूरी के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम प्लांट में 1.2 GW क्षमता वाली TopCon सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने का ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 350 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. कंपनी इस निवेश को कर्ज और इंटरनल एक्रुअल्स के जरिए पूरा करेगी. TopCon यानी Tunnel Oxide Passivated Contact एक नई पीढ़ी की सोलर सेल टेक्नोलॉजी है, जिसे पुरानी Mono PERC टेक्नोलॉजी की तुलना में ज्यादा एफिशिएंट माना जाता है.

कंपनी पहले से ही उत्तर प्रदेश के दादरी प्लांट में 1 GW क्षमता का Mono PERC सोलर सेल प्लांट चला रही है. रतलाम का नया प्लांट कंपनी के लिए सिर्फ क्षमता विस्तार ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी अपग्रेड भी माना जा रहा है. कंपनी को उम्मीद है कि नई यूनिट से कमर्शियल प्रोडक्शन FY2028 की पहली तिमाही से शुरू हो जाएगा.

शेयरों का हाल

Fujiyama Power Systems Limited के शेयर शुक्रवार को 266.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे. इसका पी/ई रेशियो 26.8 है. शेयर फिलहाल इंट्राडे में 1.13 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि पिछले एक हफ्ते में इसमें 2.05 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं पिछले तीन महीनों में शेयर 26.99 फीसदी चढ़ा है और एक साल में इसमें 17.32 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,182 करोड़ रुपये है.

सरकार की नई नीति से मिल सकता है फायदा

कंपनी का यह विस्तार ऐसे समय में आया है जब सरकार 1 जून 2026 से ALMM-II यानी Approved List of Models and Manufacturers नियम लागू करने जा रही है. इस नीति का मकसद भारत में बने DCR यानी Domestic Content Requirement वाले सोलर पैनल और सोलर सेल की मांग बढ़ाना है.

कंपनी के बारे में

Fujiyama Power Systems भारत की प्रमुख रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन कंपनियों में से एक है. कंपनी सोलर पैनल, इन्वर्टर, लिथियम और ट्यूबलर बैटरी, चार्जर और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है.

इसे भी पढ़ें- BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.