इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
हालांकि ब्रोकरेज स्टॉक को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहा है, लेकिन हाल के महीनों में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 4.63 फीसदी गिरा है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 11.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं पिछले एक साल में शेयर करीब 36.66 फीसदी टूट चुका है.
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Vikram Solar ने Q4FY26 में मजबूत नतीजे पेश किए हैं. कंपनी की ग्रोथ में क्षमता विस्तार और उत्पादन बढ़ने का बड़ा योगदान रहा. ब्रोकरेज हाउस Elara Capital ने कंपनी के नतीजों के बाद स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 323 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि मजबूत नतीजों के बावजूद सोमवार को शेयर दबाव में नजर आया और स्टॉक 1.2 फीसदी गिरकर 210.3 रुपये पर कारोबार करता दिखा. 12 मई को इसके शेयरों का भाव 210 रुपये था.
Q4FY26 में कैसी रही कंपनी की परफॉर्मेंस?
Vikram Solar का रेवेन्यू Q4FY26 में सालाना आधार पर 21.7 फीसदी बढ़कर 14.5 बिलियन रुपये पहुंच गया. कंपनी की इस ग्रोथ में उत्पादन क्षमता बढ़ने और मजबूत सप्लाई का अहम योगदान रहा. हालांकि EBITDA मार्जिन 300 बेसिस प्वाइंट घटकर 16 फीसदी पर आ गया, जिसकी मुख्य वजह कच्चे माल और कर्मचारियों पर बढ़ता खर्च रहा. इसके बावजूद कंपनी का PAT यानी शुद्ध मुनाफा 21.9 फीसदी बढ़कर 1.1 बिलियन रुपये तक पहुंच गया, जो मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन को दिखाता है.
उत्पादन और बिक्री में जोरदार उछाल
Q4FY26 के दौरान कंपनी ने 971 मेगावाट उत्पादन किया, जबकि बिक्री 999 मेगावाट रही. वहीं पूरे FY26 में कंपनी की कुल शिपमेंट 76 फीसदी बढ़कर 3.3 गीगावाट पहुंच गई. यह दिखाता है कि कंपनी की एग्जीक्यूशन क्षमता मजबूत बनी हुई है और बाजार में उसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
ऑर्डर बुक पहुंची 8.2GW
तिमाही के दौरान कंपनी ने 1.9GW के नए ऑर्डर हासिल किए, जिसके बाद कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 8.2GW पहुंच गई. इसमें 87 फीसदी घरेलू ऑर्डर और 13 फीसदी एक्सपोर्ट ऑर्डर शामिल हैं. मजबूत ऑर्डर बुक कंपनी को आने वाले कई सालों तक बेहतर ग्रोथ विजिबिलिटी देती है और इससे भविष्य की कमाई को लेकर भरोसा बढ़ता है.
क्षमता विस्तार पर बड़ा दांव
कंपनी फिलहाल 9.5GW मॉड्यूल क्षमता पर काम कर रही है और FY28 तक इसे 15.5GW तक बढ़ाने की योजना बना रही है. इसके अलावा कंपनी FY27 में 9GW सेल क्षमता शुरू करने और FY28 तक इसे 12GW तक ले जाने की तैयारी कर रही है. मैनेजमेंट कंपनी को पूरी तरह इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म में बदलने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है.
वेफर, इंगट और BESS बिजनेस पर फोकस
कंपनी FY30 तक 12 GW वेफर और इंगट क्षमता के साथ 15 GWh BESS यानी Battery Energy Storage System क्षमता विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. वेफर और इंगट प्रोजेक्ट्स में कंपनी करीब 37 बिलियन रुपये का निवेश कर सकती है. इससे कंपनी की सप्लाई चेन मजबूत होगी और इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?
हालांकि ब्रोकरेज स्टॉक को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहा है, लेकिन हाल के महीनों में शेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 4.63 फीसदी गिरा है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 11.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं पिछले एक साल में शेयर करीब 36.66 फीसदी टूट चुका है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 7,619.8 करोड़ रुपये है और PE रेशियो 16.2 के आसपास बना हुआ है.
कंपनी क्या करती है?
Elara Capital के अनुसार, Vikram Solar भारत की सबसे बड़ी सोलर PV मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में शामिल है. कंपनी की शुरुआत 2005 में हुई थी और इसका मुख्यालय कोलकाता में है. कंपनी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग के अलावा EPC सेवाएं और Operations & Maintenance (O&M) कारोबार में भी सक्रिय है. कंपनी की मौजूदगी 39 देशों में है और इसकी लिस्टिंग 2025 में BSE और NSE पर हुई थी.
इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में भारी गिरावट के बीच 13 मई को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेयर
Nifty Outlook May 13: लोअर हाई और लो आखिर किस बात का दे रहे संकेत, क्या फिर आएगी भारी बिकवाली?
