इस कंपनी का मुनाफा 79 फीसदी उछला, शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट, रडार पर रखें स्टॉक
वीवर्क इंडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में बढ़कर 65.55 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 36.51 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के मुनाफे में करीब 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी की कोर ऑपरेशंस से होने वाली आय भी मजबूत रही.
WeWork India Share Price : फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस प्रोवाइडर WeWork India ने मार्च तिमाही FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन के दम पर कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 79 प्रतिशत बढ़ गया. दमदार नतीजों के बाद निवेशकों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली और कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया.
Q4FY26 में मुनाफे में जोरदार उछाल
NSE फाइलिंग के मुताबिक, वीवर्क इंडिया का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में बढ़कर 65.55 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 36.51 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के मुनाफे में करीब 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी की कोर ऑपरेशंस से होने वाली आय भी मजबूत रही. Q4FY26 में रेवेन्यू 29 प्रतिशत बढ़कर 696 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 539 करोड़ रुपये था.
EBITDA मार्जिन में सुधार
कंपनी का EBITDA मार्जिन भी मजबूत हुआ है. मार्च तिमाही में EBITDA मार्जिन 231 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 23.2 प्रतिशत पर पहुंच गया. ऑपरेशनल EBITDA 42.8 प्रतिशत बढ़कर 164.7 करोड़ रुपये रहा. हालांकि फाइनेंसिंग कॉस्ट बढ़ी, लेकिन सब-कॉन्ट्रैक्टिंग खर्च में कमी आने से कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस बेहतर रही.
EPS में भी बड़ी बढ़ोतरी
कंपनी की प्रति शेयर कमाई यानी EPS बढ़कर 4.88 रुपये प्रति शेयर हो गई, जो पिछले साल समान तिमाही में 2.76 रुपये प्रति शेयर थी.
8 शहरों में 76 सेंटर
WeWork India फिलहाल देश के 8 शहरों में मौजूद है और उसके कुल 76 सेंटर ऑपरेशनल हैं. हाइब्रिड वर्क कल्चर और फ्लेक्सिबल ऑफिस स्पेस की बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा मिल रहा है.
शेयर में लगा 20 फीसदी अपर सर्किट
दमदार तिमाही नतीजों के बाद गुरुवार को वीवर्क इंडिया के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. शेयर 20 प्रतिशत उछलकर अपने अपर सर्किट 584.15 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि साल 2026 में अब तक शेयर करीब 14 प्रतिशत कमजोर रहा है, लेकिन पिछले एक हफ्ते में इसमें 16 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है. कंपनी का 52 हफ्ते का हाई 664 रुपये और 52 हफ्ते का लो 420 रुपये रहा है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 8,041 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ें- Q4 में Mutual Funds ने बढ़ाया इन शेयरों में दांव, Adani Power से Ola Electric तक कई स्टॉक फोकस में, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
Nifty Outlook May 22: डेली चार्ट पर लंबी रेड कैंडल, किस लेवल पर इमिडिएट सपोर्ट; शुक्रवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल?
ITC Q4 Results: मुनाफा 72 फीसदी घटा, रेवेन्यू में उछाल; कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
