HFCL समेत इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल, 2026 में अब तक दिया 213 फीसदी तक रिटर्न; जानें डिटेल
2026 में अब तक शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. HFCL समेत 10 स्मॉलकैप शेयरों में 74 फीसदी से 213 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली, जबकि 3 शेयर मल्टीबैगर बन गए. Balaji Amines, Welspun Corp, Kirloskar Oil Engines, Syrma SGS Technology, Aegis Logistics और INOX India जैसे शेयरों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है.

Multibagger Stocks: भारतीय शेयर बाजार में जहां Nifty 50 इस साल अब तक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा है, वहीं शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. कई कंपनियों के शेयरों में 74 फीसदी से लेकर 213 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है. इनमें से कुछ शेयरों ने तो इस साल ही निवेशकों का पैसा दोगुने से भी ज्यादा कर दिया और मल्टीबैगर बन गए हैं.
HFCL बना सबसे बड़ा मल्टीबैगर
इस साल अब तक HFCL सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला स्मॉलकैप शेयर रहा है. कंपनी के शेयर में 213 फीसदी की तेजी आई है. पिछले एक महीने में यह शेयर 8 फीसदी और एक साल में 157 फीसदी चढ़ चुका है. बेहतर बिजनेस आउटलुक और सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 213 रुपये पर बंद हुआ.
Balaji Amines और Welspun Corp ने भी दिया रिटर्न
Balaji Amines इस साल अब तक 106 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 5 फीसदी और एक साल में 26 फीसदी का रिटर्न मिला है. Welspun Corp भी इस साल के बड़े विजेताओं में शामिल है. कंपनी का शेयर इस साल 99 फीसदी उछला है. पिछले एक महीने में इसमें 13 फीसदी और एक साल में 69 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.
80 फीसदी से ज्यादा चढ़े ये दो शेयर
Kirloskar Oil Engines का शेयर इस साल अब तक 82 फीसदी बढ़ा है. पिछले एक महीने में इसमें 11 फीसदी और एक साल में 141 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है. वहीं, Syrma SGS Technology के शेयर में इस साल 88 फीसदी की तेजी आई है. एक महीने में यह 3 फीसदी और एक साल में 90 फीसदी चढ़ा है.
इन कंपनियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
Sun Pharma Advanced Research Company के शेयर में इस साल 74 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, Schneider Electric Infrastructure ने 78 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा Aegis Logistics के शेयर में 88 फीसदी, Jammu and Kashmir Bank में 82 फीसदी और INOX India में 78 फीसदी की तेजी आई है. इन सभी शेयरों ने इस साल स्मॉलकैप सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन किया है.
यह भी पढ़ें: इन 4 डिफेंस कंपनियों के विदेशी निवेशक हुए दीवाने, जून तिमाही में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.