AI बूम का फायदा उठा सकते हैं ये 3 स्टॉक, सरकार के ₹100 अरब का दांव बदल सकता है गेम; जानें शेयर का हाल

IndiaAI Mission के तहत 100 अरब रुपये से अधिक के निवेश के बीच AI सेक्टर से जुड़ी कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं. Oracle Financial Services Software (OFSS), Persistent Systems और Netweb Technologies India अपने AI आधारित कारोबार, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं के चलते चर्चा में हैं.

तीनों कंपनियों ने AI, क्लाउड और डाटा इंजीनियरिंग में कैपेसिटी को मजबूत किया है. Image Credit: CANVA

AI Stocks: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विस्तार तेजी से हो रहा है और इसके साथ ही AI से जुड़ी कंपनियां भी निवेशकों के रडार पर आ गई हैं. बैंकिंग, क्लाउड, डेटा सेंटर, डिजिटल इंजीनियरिंग, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और डिजिटल विज्ञापन जैसे क्षेत्रों में AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में AI इकोसिस्टम से जुड़ी कंपनियां आने वाले वर्षों में बेहतर ग्रोथ दर्ज कर सकती हैं. भारत सरकार भी IndiaAI Mission के तहत 100 अरब रुपये से अधिक के निवेश के जरिए AI इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और घरेलू क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है. इसी पृष्ठभूमि में 3 ऐसी भारतीय कंपनियां सामने आई हैं, जो AI आधारित कारोबार में तेजी से अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही हैं.

Oracle Financial Services Software

इस सूची में पहला नाम Oracle Financial Services Software (OFSS) का है. कंपनी दुनिया भर के बैंकों और वित्तीय संस्थानों को बैंकिंग टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है. इसकी सर्विसेज में कोर बैंकिंग, पेमेंट्स, लेंडिंग, ट्रेजरी, रिस्क मैनेजमेंट और फाइनेंशियल क्राइम कंप्लायंस जैसे सॉल्यूशंस शामिल हैं. कंपनी ने अपने ओरेकल बैंकिंग प्लेटफॉर्म को क्लाउड-नेटिव AI-फर्स्ट प्लेटफॉर्म में बदल दिया है, जिसमें जेनरेटिव AI, एजेंटिक AI और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है.

इनकी मदद से बैंक अपने पुराने सिस्टम को आधुनिक बना रहे हैं, वर्कफ्लो को ऑटोमेट कर रहे हैं और ग्राहकों को बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव दे रहे हैं. इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 76,721 मिलियन रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 26,393 मिलियन रुपये रहा. मजबूत रिटर्न रेशियो भी कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाते हैं. गुरुवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे कारोबार में 4.71 फीसदी गिरकर 10,340 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

Persistent Systems

दूसरा नाम Persistent Systems का है, जो डिजिटल इंजीनियरिंग और एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है. कंपनी बैंकिंग, हेल्थकेयर, लाइफ साइंस और टेलीकॉम सेक्टर के ग्राहकों को AI आधारित समाधान उपलब्ध करा रही है. कंपनी ने असिस्टएक्स और आईऑरा जैसे अपने AI प्लेटफॉर्म्स विकसित किए हैं, जो एंटरप्राइज डेटा मॉडर्नाइजेशन और मल्टी-एजेंट AI डिप्लॉयमेंट में मदद करते हैं. इसके अलावा कंपनी माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड और एडब्ल्यूएस के साथ रणनीतिक साझेदारी के जरिए अपने AI कारोबार का विस्तार कर रही है.

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 23.5 फीसदी बढ़कर 147,484 मिलियन रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट में 33.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी ने लगातार 24वीं तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है, जो उसकी मजबूत कारोबारी स्थिति को दिखाता है. गुरुवार को इंट्रा-डे कारोबार में कंपनी का शेयर 0.84 फीसदी गिरकर 5,058.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

Netweb Technologies India

तीसरी कंपनी Netweb Technologies India है, जो AI सिस्टम्स, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) और प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है. भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में इस कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी के AI सिस्टम्स कारोबार का रेवेन्यू सालाना आधार पर 460 फीसदी बढ़ा. कुल रेवेन्यू में AI कारोबार की हिस्सेदारी 43.4 फीसदी तक पहुंच गई.

कंपनी ने लिक्विड-कूल्ड AI सिस्टम्स और एडवांस्ड जीपीयू सर्वर्स के निर्माण के लिए नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी भी शुरू की है. कंपनी का कुल रेवेन्यू 90 फीसदी बढ़कर 21,835 मिलियन रुपये और नेट प्रॉफिट 80.9 फीसदी बढ़कर 2,058 मिलियन रुपये रहा. कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक भी मौजूद है, जिससे आने वाले समय में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत दिखाई देती हैं. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.42 फीसदी बढ़कर 4,306.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

यह भी पढ़ें: न्यूक्लियर सेक्टर में इस कंपनी की बढ़ी ताकत! ₹800 करोड़ कैश, कर्ज न के बाराबर; 6 महीने में 24% तक चढ़ा शेयर; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

4 महीने के निचले स्तर पर क्यों पहुंच गए बंधन बैंक के शेयर, दो दिन में 20 फीसदी की गिरावट; आखिर क्या है वजह?

Cipla के Q1 रिजल्ट ने बिगाड़ा निवेशकों का मूड, मुनाफे में 39% की गिरावट; 3 फीसदी लुढ़का शेयर

न्यूक्लियर सेक्टर में इस कंपनी की बढ़ी ताकत! ₹800 करोड़ कैश, कर्ज न के बाराबर; 6 महीने में 24% तक चढ़ा शेयर; रखें नजर

दमदार नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जून तिमाही मुनाफा 4 गुना बढ़ा , रडार पर रखें स्टॉक

Eternal के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया 41% की आएगी तूफानी रैली, जानें किन वजहों से भागेगा स्टॉक ?

बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 23900 के नीचे, क्रूड 95 डॉलर पार; फार्मा-रियल्टी शेयर टूटे