Eternal के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया 41% की आएगी तूफानी रैली, जानें किन वजहों से भागेगा स्टॉक ?
Elara Capital के मुताबिक, कंपनी का फूड डिलीवरी कारोबार मजबूत रहा. एलपीजी कीमतों से जुड़े दबाव के बावजूद ऑर्डर ग्रोथ अच्छी रही. साथ ही प्रति ऑर्डर तय लागत घटने से एडजस्टेड EBITDA मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला.
Eternal Share Price Target : ब्रोकरेज फर्म Elara Capital ने Eternal पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी ने जून तिमाही (Q1 FY27) में मजबूत प्रदर्शन किया है. फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स दोनों कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है. इसी वजह से ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 400 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा भाव से करीब 41 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है.
Q1 में मजबूत रहा प्रदर्शन
Elara Capital के मुताबिक, कंपनी का फूड डिलीवरी कारोबार मजबूत रहा. एलपीजी कीमतों से जुड़े दबाव के बावजूद ऑर्डर ग्रोथ अच्छी रही. साथ ही प्रति ऑर्डर तय लागत घटने से एडजस्टेड EBITDA मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला.
क्विक कॉमर्स कारोबार ने दिखाई दमदार बढ़त
ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी के क्विक कॉमर्स कारोबार में नए स्टोर खुलने और बेहतर मार्जिन की वजह से मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई. हालांकि आगे स्टोर विस्तार की रफ्तार सामान्य होने के साथ ग्रोथ भी धीरे-धीरे संतुलित हो सकती है.
मुनाफा बढ़ाने पर रहेगा जोर
कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि बाजार में प्रतिस्पर्धा अब काफी हद तक स्थिर हो चुकी है. आगे विज्ञापन से होने वाली कमाई, प्रमोशनल खर्च में कमी और ग्राहकों के बढ़ते ऑर्डर कंपनी के मुनाफे को मजबूत करने में मदद करेंगे.
Elara Capital का मानना है कि भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियों के मुनाफे का चक्र अब बेहतर दौर में पहुंच चुका है. इसी वजह से ब्रोकरेज ने अपनी आय और EBITDA के अनुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है और ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है.
शेयर का हाल
बुधवार को Eternal का शेयर 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 284.40 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर 3.53 फीसदी टूटा है. हालांकि, पिछले तीन महीनों में इसमें 8.14 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले एक साल में शेयर 5.14 फीसदी कमजोर हुआ है.
इसे भी पढ़ें- मुकुल अग्रवाल ने इस स्टॉक में खेला बड़ा दांव! खरीदे 1300000 शेयर, FII ने भी लगाया पैसा; कंपनी घटा रही कर्ज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दमदार नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जून तिमाही मुनाफा 4 गुना बढ़ा , रडार पर रखें स्टॉक
बाजार गिरा, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा फिसला, निफ्टी 23900 के नीचे, क्रूड 95 डॉलर पार; फार्मा-रियल्टी शेयर टूटे
₹20,000 करोड़ की सरकारी योजना से बदलेगी कार्बन इकोनॉमी! इन 3 शेयरों पर रखें नजर, एक ने दिया 231% तक का रिटर्न
