सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव! टेक्निकल एक्सपर्ट ने बताया कहां मिल सकता है खरीदारी का मौका

इस समय कुछ शेयर मजबूत तेजी के संकेत दे रहे हैं. इन शेयरों में हाल के दिनों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है और चार्ट पर भी मजबूती दिखाई दे रही है. Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें आने वाले दिनों में तेजी जारी रह सकती है. इन शेयरों में FINCABLES, SILVERTUC और GRINDWELL शामिल हैं.

शेयर बाजार Image Credit: FreePik

शेयर बाजार में हर निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश करता है जो कम समय में अच्छा रिटर्न दे सकें. ऐसे में तकनीकी चार्ट और बाजार के रुझान काफी मददगार साबित होते हैं. बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि इस समय कुछ शेयर मजबूत तेजी के संकेत दे रहे हैं. इन शेयरों में हाल के दिनों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है और चार्ट पर भी मजबूती दिखाई दे रही है.

Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें आने वाले दिनों में तेजी जारी रह सकती है. इन शेयरों में FINCABLES, SILVERTUC और GRINDWELL शामिल हैं. तीनों शेयर महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तरों के ऊपर बने हुए हैं और इनमें आगे भी अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं इन शेयरों को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय और किन स्तरों पर खरीदारी की सलाह दी गई है.

Finolex Cables Limited में दिख रही मजबूत तेजी

  • FINCABLES हाल ही में अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 1,185 रुपये के आसपास पहुंचा था. इसके बाद शेयर में थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन गिरावट ज्यादा नहीं बढ़ी.
  • शेयर को 50-डे EMA के पास अच्छा सपोर्ट मिला और वहां से फिर खरीदारी शुरू हो गई. पिछले कारोबारी सत्र में शेयर करीब 3.9 प्रतिशत चढ़ा, जिससे यह साफ हुआ कि निवेशकों की रुचि अभी भी बनी हुई है.
  • चार्ट पर शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. जब तक शेयर 1,010 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी. एक्सपर्ट ने 1,150 रुपये का लक्ष्य दिया है.

Silver Touch Technologies Ltd ने दिया बड़ा ब्रेकआउट

  • SILVERTUC ने 169 रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर मजबूत ब्रेकआउट दिया है.
  • यह स्तर लंबे समय से शेयर के लिए रुकावट बना हुआ था. अब इसके ऊपर निकलने के बाद शेयर ने करीब 184 रुपये का नया ऑल टाइम हाई भी बनाया है.
  • शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और इसकी चाल मजबूत नजर आ रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि 169 रुपये अब महत्वपूर्ण सपोर्ट का काम करेगा.
  • जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर बना रहेगा, तब तक 195 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

Grindwell Norton Ltd में जारी है मजबूत रैली

  • GRINDWELL ने कई महीनों की सुस्ती के बाद मजबूत तेजी दिखाई है.
  • अप्रैल में यह शेयर करीब 1,350 रुपये के आसपास था, लेकिन उसके बाद इसमें लगभग 50 प्रतिशत की शानदार बढ़त देखने को मिली.
  • हाल ही में शेयर ने 2,002.70 रुपये का नया 52 हफ्ते का उच्च स्तर भी बनाया है.
  • चार्ट पर शेयर लगातार ऊंचे स्तर बना रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. 1,846 रुपये का स्तर अब इसके लिए अहम सपोर्ट बन गया है.
  • एक्सपर्ट का मानना है कि यदि शेयर इस स्तर के ऊपर बना रहता है तो आने वाले दिनों में 2,150 रुपये तक पहुंच सकता है.
शेयरखरीदारी स्तरस्टॉप लॉसलक्ष्य
Finolex Cables (FINCABLES)₹1,057₹1,010₹1,150
Silver Touch Technologies (SILVERTUC)₹178.80₹169₹195
Grindwell Norton (GRINDWELL)₹1,958₹1,846₹2,150
सोर्स: टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह (Choice Broking)

निवेशकों के लिए क्या है संदेश?

तकनीकी संकेतों के आधार पर FINCABLES, SILVERTUC और GRINDWELL फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं. हालांकि किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें और स्टॉप लॉस का पालन करें. बाजार में उतार-चढ़ाव हमेशा बना रहता है, इसलिए जोखिम को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: जब विदेशी कंपनी ने उड़ाया मजाक, तब Xerxes Desai ने ठान ली जिद; जन्म हुआ Titan और बदल गई भारतीय घड़ी इंडस्ट्री

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.