अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम से पाकिस्तानी शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, KSE 13000 अंक से ज्यादा उछला

KSE Today: यह तेजी तब आई जब पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का ऐलान किया. कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100) इंडेक्स ट्रेडिंग की शुरुआत में ही 12,000 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ खुला.

पाकिस्तान के शेयर बाजार में तेजी. Image Credit: Getty image

KSE Today: बुधवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार जश्न का माहौल रहा, क्योंकि निवेशकों ने पाकिस्तान की मध्यस्थता से बनी वैश्विक शांति की गति और ईरान तथा अमेरिका के बीच कम होते तनाव का स्वागत किया, जिससे पूरे बाजार में ज़ोरदार खरीदारी की लहर दौड़ गई. यह तेजी तब आई जब पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का ऐलान किया. इस घटनाक्रम से न सिर्फ पाकिस्तान में, बल्कि दुनिया भर के वित्तीय बाजारों में भी पॉजिटिव माहौल बना.

12,000 अंकों की तेजी के साथ खुला KSE

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100) इंडेक्स ट्रेडिंग की शुरुआत में ही 12,000 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ खुला, जो निवेशकों के मजबूत भरोसे को दिखाता है. इस ज़बरदस्त तेजी के बाद, PSX में ट्रेडिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई थी और बाद में सुबह 10:42 बजे फिर से शुरू हुई.

भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजे कराची स्टॉक एक्सचेंज 13500 अंक से अधिक या करीब 9 फीसदी की तेजी के साथ 165205 पर ट्रेड कर रहा था.

ग्लोबल मार्केट में तेजी

इस बीच, वैश्विक बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 5 फीसदी बढ़कर 55,960 अंकों पर पहुंच गया, जबकि न्यूजीलैंड के DJ इंडेक्स में 2.5 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया के ASX इंडेक्स में 2.65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

युद्धविराम में पाकिस्तान की भूमिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में सीजफायर की घोषणा करते हुए, अपने इस फैसले को सीधे तौर पर पाकिस्तान की पहल से जोड़ा. उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोक लूं और इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं.’

यह भी पढ़ें: 10% तक उछले शेयर! तेल 16% गिरा तो IndiGo, RIL, BPCL समेत कई दिग्गज स्टॉक्स दौड़े, देखें मेगा गेनर्स की लिस्ट

Latest Stories

बाजार की वापसी के बाद भी IT स्टॉक्स ने किया निराश, ब्रोकरेज फर्म ने दिग्गजों का घटाया टारगेट; जानें क्यों बना निगेटिव सेंटीमेंट

इन 4 स्मॉलकैप शेयरों पर FII फिदा, मार्च 2026 में तेजी से बढ़ाई हिस्सेदारी; आप भी रखें रडार पर

Closing Bell: US-ईरान सीजफायर से झूमा बाजार, सेंसेक्स 2946 अंक और निफ्टी 24000 पर बंद; निवेशकों ने कमाए 17 लाख करोड़

अडानी ग्रुप को मिला डबल बूस्‍टर डोज, एक दिन में ₹96000 करोड़ बढ़ा मार्केट कैप, सभी शेयरों में हरियाली, जानें तेजी की वजह

मल्टीबैगर मिड-कैप स्टॉक ने दिया एक साल में 150% का रिटर्न, आज फिर शेयर में बंपर उछाल, जानें- कंपनी का कारोबार

18 बार डिविडेंड बांट चुकी है ये फाइनेंस कंपनी, फिर निवेशकों को देगी तोहफा, 13 अप्रैल की बोर्ड मीटिंग पर नजर