1 साल में दे चुका 382% का रिटर्न, अब इस कंपनी ने किया हर 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर देने का ऐलान

Utssav CZ Gold Jewels Share: दिवाली 2026 से पहले उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड ने निवेशकों को 1:1 बोनस शेयर देने पर मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने शेयरहोल्डर की मंजूरी के बाद 2.5 करोड़ बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दी है. इस कदम से इक्विटी शेयरों की संख्या 2.5 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो जाएगी. कंपनी जल्द ही एलिजिबिल शेयरहोल्डर्स के लिए रिकॉर्ड डेट करेगी.

बोनस शेयर Image Credit: टीवी9 भारतवर्ष

Bonus Share: फेस्टिव सीजन और दिवाली से पहले Utssav CZ Gold Jewels लिमिटेड ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए 1:1 बोनस शेयर इश्यू को मंजूरी दे दी है, जिससे पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल दोगुना होकर 49.996 करोड़ रुपए हो जाएगा. ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है कि एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद हर शेयर के बदले 10 रुपए का एक पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर जारी किया जाएगा. उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स हल्के क्यूबिक जिरकोनिया और गोल्ड-कास्टिंग ज्वेलरी बनाती है, होलसेल और एक्सपोर्ट करती है.

बढ़ जाएगा कंपनी का इक्विटी शेयर कैपिटल

प्रस्तावित इश्यू में 2.5 करोड़ बोनस शेयर होंगे, जिससे इक्विटी शेयरों की कुल संख्या 2.5 करोड़ से बढ़कर 5 करोड़ हो जाएगी. इस इश्यू के बाद कंपनी का पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 24.998 करोड़ रुपए से बढ़कर 49.996 करोड़ रुपए हो जाएगा.

Utssav CZ Gold Jewels Share Price

इस कंपनी का शेयर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को 0.52 फीसदी की मामूली गिरावट के बाद 1014.25 रुपए पर बंद हुआ है और एक साल में ये स्टॉक 382.75 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.

(फोटो- ग्रो)

60 दिन में क्रेडिट हो सकते हैं बोनस शेयर

बोनस शेयर कंपनी के सिक्योरिटीज प्रीमियम, फ्री रिजर्व और 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रिटेन्ड अर्निंग्स से जारी किए जाएंगे. बोर्ड की मंजूरी के 60 दिनों के अंदर शेयर क्रेडिट होने की उम्मीद है जो एलिजिबल शेयरहोल्डर और रेगुलेटरी मंजूरी पर निर्भर करेगा. कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है, जिससे यह तय होगा कि बोनस शेयर पाने के लिए कौन से शेयरहोल्डर एलिजिबल हैं.

बोर्ड ने ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 24.998 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 60 करोड़ रुपए करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है जिसे 10 रुपए प्रति शेयर के 6 करोड़ इक्विटी शेयरों में बांटा गया है. इस कदम के लिए शेयरहोल्डर की मंजूरी भी जरूरी है, जिससे कंपनी के पेड-अप कैपिटल के प्रस्तावित विस्तार के लिए गुंजाइश मिलेगी.

बोनस इश्यू का मतलब ये है कि बिना एक्स्ट्रा पेमेंट किए मौजूदा शेयरहोल्डर्स के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है. जबकि प्रस्तावित 1:1 इश्यू के तहत हर एलिजिबल इन्वेस्टर के पास शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाती है, इन्वेस्टर की प्रोपोर्शनल ओनरशिप में कोई बदलाव नहीं होगा.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें- Share Market में आ सकती है बड़ी गिरावट! Bernstein की चेतावनी से बढ़ी निवेशकों की चिंता