44 फीसदी तक चढ़े Vijay Kedia के पोर्टफोलियो के शेयर, मार्च तिमाही में जोड़े 5 नए स्टॉक; देखें डिटेल

दिग्गज निवेशक Vijay Kedia के पोर्टफोलियो के कई शेयरों ने साल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. Advait Energy का शेयर 44 फीसदी तक चढ़ा, जबकि Websol Energy, SPML Infra और Yatharth Hospital जैसे शेयरों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली. मार्च 2026 तिमाही में Vijay Kedia ने 5 नए शेयर अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं.

Vijay Kedia के पोर्टफोलियो के कई शेयरों ने साल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. Image Credit: Money9

Vijay Kedia Portfolio: शेयर बाजार में दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर निवेशकों की हमेशा नजर रहती है. अनुभवी निवेशक Vijay Kedia का पोर्टफोलियो भी इन दिनों चर्चा में है. मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के अनुसार उनके पोर्टफोलियो में करीब 22 कंपनियां शामिल हैं. इन शेयरों की कुल वैल्यू 1323 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है. यह दिसंबर 2025 के मुकाबले करीब 13 फीसदी ज्यादा है. साल 2026 में उनके कई निवेशकों ने शानदार रिटर्न दिया है जबकि कुछ शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली. खास बात यह रही कि उन्होंने मार्च तिमाही में 5 नए शेयर भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़े.

Advait Energy बना सबसे बड़ा गेनर

Advait Energy Transitions का शेयर Vijay Kedia के पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा गेनर बनकर उभरा. इस शेयर में साल 2026 में करीब 44 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. शेयर 1456 रुपये से बढ़कर 2094 रुपये तक पहुंच गया. मार्च 2026 तिमाही के अनुसार Vijay Kedia के पास कंपनी में 1.14 फीसदी हिस्सेदारी है. इस हिस्सेदारी की मौजूदा वैल्यू करीब 26 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Websol Energy और SPML Infra में भी तेजी

Websol Energy System के शेयर में इस साल करीब 28 फीसदी की तेजी आई. शेयर 90 रुपये से बढ़कर 115 रुपये तक पहुंच गया. Vijay Kedia ने मार्च तिमाही में इस कंपनी में नई हिस्सेदारी खरीदी थी. वहीं SPML Infra का शेयर भी 24 फीसदी चढ़ा. कंपनी में उनकी 1.88 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 33 करोड़ रुपये आंकी गई है. दोनों कंपनियां मार्च तिमाही में उनके नए निवेश के तौर पर सामने आईं.

हॉस्पिटल और फार्मा शेयरों ने भी दिया रिटर्न

Yatharth Hospital and Trauma Care Services के शेयर में करीब 27 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कंपनी में Vijay Kedia की 1 फीसदी हिस्सेदारी है जिसकी वैल्यू करीब 83 करोड़ रुपये है. वहीं Neuland Laboratories के शेयर में 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी करीब 230 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर के इन शेयरों ने उनके पोर्टफोलियो को मजबूती दी.

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी शेयरों पर भी दांव

Elecon Engineering Company के शेयर में भी करीब 16 फीसदी की तेजी दर्ज हुई. कंपनी में Vijay Kedia की हिस्सेदारी करीब 126 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा Exato Technologies के शेयर में 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली. यह भी मार्च तिमाही में पोर्टफोलियो में शामिल किया गया नया शेयर है. कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 7.1 फीसदी तक पहुंच गई है.

कुछ शेयरों में रही गिरावट

जहां कई शेयरों ने मजबूत रिटर्न दिया वहीं कुछ कंपनियों में गिरावट भी देखने को मिली. Affordable Robotic and Automation का शेयर 13 फीसदी गिर गया. वहीं Repro India के शेयर में 17 फीसदी की कमजोरी आई. इसके अलावा Mahindra Holidays and Resorts India का शेयर 23 फीसदी टूट गया. इसके बावजूद निवेशक Vijay Kedia के नए निवेश और रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें- मजबूत बैलेंस शीट, बड़ा कैपेक्स और नई टेक्नोलॉजी, PI Industries से Navin Fluorine तक… क्यों चर्चा में हैं ये 4 केमिकल शेयर?

मार्च तिमाही में जोड़े 5 नए शेयर

मार्च 2026 तिमाही में Vijay Kedia ने अपने पोर्टफोलियो में 5 नए शेयर शामिल किए. इनमें SPML Infra, Websol Energy, Precision Camshafts, Mahamaya Lifesciences और Exato Technologies शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.