मल्टीबैगर बनेंगे ये दो स्टॉक! 655% तक उछले शेयर, फंडामेंटल्स मजबूत, न के बराबर कर्ज
इन दिनों शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला. बाजार एक्सपर्ट अंशुल जैन ने बताया कि निफ्टी 23,800 के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस पर अटका हुआ है. उनका कहना है कि फिलहाल शॉर्ट पोजीशन लेने से बचना चाहिए, क्योंकि विदेशी निवेशकों (FII) की भारी शॉर्ट कवरिंग अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि अगर बैंक निफ्टी 54,320 के स्तर को पार कर जाता है तो बाजार में 300 से 400 अंकों की तेजी देखने को मिल सकती है. अंशुल जैन के अनुसार आने वाले समय में निफ्टी 24,500 तक भी जा सकता है.
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा मजबूती दिखाई दे रही है. अंशुल जैन ने Tata Steel, JSW Steel और Hindalco जैसे शेयरों को लंबी अवधि के लिए बेहतर बताया. उन्होंने कहा कि आईटी सेक्टर में फिलहाल सिर्फ तकनीकी बाउंस बैक देखने को मिल रहा है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने Tips Music और Vishal Mega Mart जैसे शेयरों में भी अच्छे ब्रेकआउट की संभावना जताई और निवेशकों को इन पर नजर रखने की सलाह दी. कंपनी पर न के बराबर कर्ज है. इसने बीते पांच साल में 655 फीसदी तक उछले हैं.
निवेशकों को सलाह देते हुए अंशुल जैन ने कहा कि ऑप्शन ट्रेडिंग से दूर रहना बेहतर होगा, क्योंकि इसमें जोखिम बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा कि कई लोग बिना स्टॉप लॉस के ट्रेड करते हैं और भारी नुकसान उठा लेते हैं. उनके अनुसार डिलीवरी आधारित निवेश और मजबूत कंपनियों में SIP करना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद रणनीति है. उन्होंने खासतौर पर लो बीटा शेयरों में ऑप्शन ट्रेडिंग से बचने की सलाह दी और कहा कि धैर्य के साथ निवेश करने पर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.