Coforge, Tejas, Ajanta Pharma, V-Mart, SRF, Poonawalla, Mankind, PPL Pharma में क्या करें?

Buzzing Stocks: शेयर बाजार में आज कई स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली. बाजार मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि लगातार हो रहे ब्रेकआउट आने वाले दिनों में बाजार को नई ऊंचाई तक ले जा सकते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा रेमंड रियलिटी की रही, जिसने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. विशेषज्ञ ने कुछ दिन पहले इस शेयर को ₹475 पर खरीदने की सलाह दी थी और ₹520 का लक्ष्य दिया था, लेकिन शेयर बढ़कर ₹559 तक पहुंच गया. इसके बाद निवेशकों को मुनाफावसूली की सलाह दी गई.

आईटी और टेक सेक्टर में भी शानदार खरीदारी देखने को मिली. कोफोर्स में मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई. विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें आने वाले महीनों में ₹1500 तक का स्तर देखने को मिल सकता है. तेजस नेटवर्क्स में भी मजबूत ब्रेकआउट दर्ज किया गया और इसके ₹507 से ₹527 तक पहुंचने की संभावना जताई गई.

फार्मा सेक्टर आज बाजार का सबसे मजबूत सेक्टर बनकर उभरा. अजंता फार्मा, मैनकाइंड फार्मा, मार्स फार्मा और PPL फार्मा में अच्छी तेजी देखने को मिली. मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार अजंता फार्मा अगले 3 से 4 महीनों में ₹3700 से ₹3800 तक पहुंच सकता है. वहीं मैनकाइंड फार्मा के ऑल टाइम हाई छूने की उम्मीद जताई गई. इसके अलावा SRF और पूनावाला फिनकॉर्प में भी मजबूत वॉल्यूम और तेजी दर्ज की गई. बाजार जानकारों का कहना है कि अच्छे स्टॉक्स में धैर्य बनाए रखने वाले निवेशकों को आने वाले समय में बेहतर रिटर्न मिल सकते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Short Videos