कच्चा तेल, रुपया और FII बिकवाली से बढ़ी टेंशन, निवेशकों के लिए क्या है सही स्ट्रेटजी? जानें निलेश शाह की सलाह
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एमडी निलेश शाह ने Money9 के इंटरव्यू में कहा कि मौजूदा समय में भारतीय शेयर बाजार कई बड़े दबावों से गुजर रहा है. उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट तनाव, महंगे क्रूड ऑयल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. उनका कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहीं तो भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है. निलेश शाह ने निवेशकों को सलाह दी कि इस समय बाजार में एक साथ बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन निवेशकों का इक्विटी एक्सपोजर कम है, वे धीरे-धीरे STP और SIP के जरिए निवेश बढ़ाएं. वहीं जिनका पोर्टफोलियो पहले से संतुलित है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने AI सेक्टर पर भी बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में कुछ IT कंपनियां बड़ी विनर बनेंगी, जबकि कई कंपनियां पीछे छूट सकती हैं. निलेश शाह के मुताबिक निवेशकों को अब केवल उन्हीं कंपनियों पर फोकस करना चाहिए जो AI तकनीक को तेजी से अपनाकर कारोबार बढ़ा रही हैं.
More Videos
Tata Steel, NTPC, ONGC, ITC, IFCI, Delhivery, UNO Minda, Crompton, Rolex Rings शेयर में क्या करें?
Vodafone Idea Q4 Profit: VI में मुनाफावसूली पर खरीदें या करें इंतजार? कहां मिलेगा अगला सपोर्ट?
महामंदी की 3 बड़ी वॉर्निंग! रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर निवेशकों को बड़ी चेतावनी
