सिगरेट स्टॉक्स में दमदार तेजी, तिमाही नतीजों के बाद 15% तक उछला ये शेयर; Godfrey-ITC पर भी असर

VST Industries के मजबूत तिमाही नतीजों ने सिगरेट सेक्टर में नई जान फूंक दी है. कंपनी के मुनाफे में 120 फीसदी की बढ़त और रेवेन्यू में तेज उछाल के बाद इसके शेयर में बड़ी तेजी आई, जिसका असर ITC और Godfrey Phillips जैसे अन्य स्टॉक्स पर भी देखने को मिला.

सिगरेट स्टॉक्स में तेजी Image Credit: @Money9live

Cigarette Stocks Surges FY Result: शुक्रवार, 17 अप्रैल को सिगरेट कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसमें VST Industries सबसे आगे रही और इसका शेयर करीब 15 फीसदी तक उछल गया. इस तेजी का मुख्य कारण कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे रहे, जो उसने 16 अप्रैल को जारी किए थे. वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा.

कैसा रहा तिमाही नतीजा?

इस दौरान VST Industries का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल आधार पर लगभग 120 फीसदी बढ़कर 53 करोड़ रुपये से 116.7 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी की कुल आय भी अच्छी गति से बढ़ी और 349 करोड़ रुपये से बढ़कर 457 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, यानी करीब 31 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. इसके साथ ही ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 69.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 208 करोड़ रुपये हो गया, जिससे कंपनी का मार्जिन भी काफी सुधरकर 19.9 फीसदी से 45.6 फीसदी तक पहुंच गया, जो बेहतर लागत नियंत्रण और मजबूत बिजनेस प्रदर्शन को दर्शाता है.

सिगरेट बिजनेस में भी बढ़ोतरी

अगर कंपनी के मुख्य कारोबार, यानी सिगरेट बिजनेस की बात करें, तो इसमें भी मजबूत बढ़त देखने को मिली. कंपनी का नेट सिगरेट रेवेन्यू 921 करोड़ रुपये से बढ़कर 1151 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सिगरेट ऑपरेशन से होने वाली आय 337 करोड़ रुपये से बढ़कर 631 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इसके अलावा, बिक्री की मात्रा में भी सुधार हुआ और हर महीने औसतन 667 मिलियन यूनिट सिगरेट की बिक्री हुई, जो पिछले साल के 647 मिलियन यूनिट के मुकाबले अधिक है. हालांकि, कच्चे तंबाकू (अनमैन्युफैक्चर्ड टोबैको) से होने वाली आय में गिरावट आई और यह 116 करोड़ रुपये से घटकर 58 करोड़ रुपये रह गई, जो इस सेगमेंट में चुनौतियों की ओर इशारा करता है.

पूरे सेक्टर पर दिखा असर!

कंपनी के इन मजबूत नतीजों का असर पूरे सिगरेट सेक्टर पर देखने को मिला, जिसे रब-ऑफ इफेक्ट कहा जाता है. VST Industries के शेयर में आई तेजी के साथ-साथ ITC के शेयर में करीब 1.5 फीसदी और Godfrey Phillips के शेयर में लगभग 4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि 2025 में बेहतर ब्रांड पोर्टफोलियो और बाजार में मजबूत पकड़ के कारण बिक्री में अच्छी रिकवरी हुई है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि मिडिल ईस्ट में चल रही जियो पॉलिटिकल अस्थिरता का असर कच्चे तंबाकू के कारोबार पर पड़ा है.  श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि बढ़ते टैक्स के कारण आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कंपनी अपनी रणनीति और ब्रांड मजबूती पर फोकस बनाए रखेगी. कुल मिलाकर, कंपनी के दमदार नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है और पूरे सेक्टर में सकारात्मक माहौल बनाया है, हालांकि आगे कुछ चुनौतियां भी बनी रह सकती हैं.

कैसा रहा शेयरों का प्रदर्शन?

VST Industries के शेयर दोपहर (02:24) तक 11 फीसदी की तेजी के साथ 268 रुपये पर ट्रेड करते हुए दिखे. इससे इतर, Godfrey Phillips India के शेयरों का भाव भी उस समय तक 4 फीसदी तक चढ़कर 2,212 रुपये पर पहुंच गया. ITC की बात करें तो उसमें भी दोपहर तक 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जो बढ़कर 306 रुपये पर पहुंचा. हालांकि, स्टॉक का इंट्रा डे हाई 310 रुपये था.

ये भी पढ़ें- हर शेयर पर ₹69 तक की कमाई करा रही ये 3 कर्जमुक्त कंपनियां, 219% तक उछला शेयर, लिस्ट में HDFC AMC शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

बिजनेस अपडेट के बाद रॉकेट बना ये शेयर! इंट्राडे में 15% भागा स्टॉक, 10 दिन में 299 से ₹283 पहुंचा भाव

ये कंपनी अब बनाएगी गोला-बारूद, एक दिन में 16% भागे शेयर, डिफेंस सेक्टर का है मल्टीबैगर स्टॉक

अस्पताल से इंश्योरेंस तक… रेखा झुनझुनवाला का फोकस अब हेल्थकेयर पर, इन 3 स्टॉक्स पर टिकी नजर

न अडानी, न अंबानी… ये दो दिग्गज बना रहें भारत का सबसे बड़ा 3GW डेटा सेंटर पार्क; 5 साल में दिया 228% तक का रिटर्न

Closing Bell: हरे निशान में बाजार बंद, सेंसेक्स 504 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के ऊपर; निवेशकों ने कमाए ₹5 लाख करोड़

बिजली की बढ़ती मांग से दौड़ सकते हैं ये शेयर, इन 4 ट्रांसफॉर्मर स्टॉक्स पर रखें नजर; ₹29,872 करोड़ तक का मजबूत ऑर्डर बुक