इस रिन्यूएबल स्टॉक में बंपर रैली! Q4 में मुनाफा 66% बढ़ा, नए सेगमेंट में एंट्री करने वाली है कंपनी; भाग रहे शेयर
कंपनी ने इस तिमाही में Battery Energy Storage Systems (BESS) और डेटा सेंटर जैसे नए क्षेत्रों में कदम रखने की बात कही है. इससे साफ है कि कंपनी अब सिर्फ सोलर EPC तक सीमित नहीं रहना चाहती और अपने बिजनेस को diversify कर रही है. यह शेयर फिलहाल मजबूत ट्रेंड में है. पिछले एक हफ्ते में यह करीब 29.84 फीसदी चढ़ा है.
Waaree Renewable Technologies के शेयर में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. मजबूत चौथी तिमाही के नतीजों के बाद स्टॉक इंट्राडे में करीब 13.5 फीसदी चढ़कर 1,202.60 रुपये तक पहुंच गया. दोपहर करीब 1:20 बजे भी शेयर करीब 10 फीसदी की बढ़त के साथ 1,162.85 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा. दिलचस्प बात यह रही कि यह तेजी ऐसे दिन आई जब बाजार लगभग फ्लैट था और सेंसेक्स सिर्फ मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. यह शेयर अपने 52-वीक लो से करीब 50 फीसदी भाग चुका है.
Q4 में मुनाफा 66 फीसदी उछला
कंपनी ने मार्च तिमाही में 155.72 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही से 66.08 फीसदी ज्यादा है. वहीं तिमाही आधार पर भी मुनाफा करीब 29.55 फीसदी बढ़ा है. यह दिखाता है कि कंपनी की प्रोजेक्ट एक्सिक्यूशन मजबूत रही है.
रेवेन्यू में दोगुने से ज्यादा उछाल
रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया. ऑपरेशंस से आय 1,102.4 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 131.3 फीसदी की जबरदस्त बढ़त है. तिमाही आधार पर भी इसमें करीब 29.53 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. यह संकेत देता है कि कंपनी के प्रोजेक्ट्स में तेजी आई है और बिलिंग में सुधार हुआ है.
ऑपरेटिंग प्रदर्शन स्थिर
EBITDA 206.82 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 126.33 करोड़ रुपये था. EBITDA मार्जिन 18.76 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही के लगभग बराबर है. हालांकि सालाना आधार पर मार्जिन 26.51 फीसदी से कम हुआ है, जिससे लागत दबाव का संकेत मिलता है.
नए सेगमेंट में एंट्री
कंपनी ने इस तिमाही में Battery Energy Storage Systems (BESS) और डेटा सेंटर जैसे नए क्षेत्रों में कदम रखने की बात कही है. इससे साफ है कि कंपनी अब सिर्फ सोलर EPC तक सीमित नहीं रहना चाहती और अपने बिजनेस को diversify कर रही है.
मजबूत ऑर्डर बुक
कंपनी का अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक 2.83 GWp पर पहुंच गया है, जिसे अगले 12-15 महीनों में पूरा किया जाना है. वहीं बिडिंग पाइपलाइन 36 GWp से ज्यादा की है, जो आगे भी ग्रोथ की अच्छी विजिबिलिटी देती है.
सेक्टर में तेजी का फायदा
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी तेजी बनी हुई है. मार्च 2026 तक भारत की कुल स्थापित क्षमता 274 GW पार कर चुकी है, जिसमें सोलर का हिस्सा 150 GW से ज्यादा है. FY26 में सोलर एडिशन 44 GW से ज्यादा रहा, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है.
शेयर का प्रदर्शन
Waaree Renewable का शेयर फिलहाल मजबूत ट्रेंड में है. पिछले एक हफ्ते में यह करीब 29.84 फीसदी चढ़ा है, जबकि तीन महीने में 22.93 फीसदी की तेजी आई है. एक साल में भी शेयर करीब 12.72 फीसदी ऊपर है.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
E-Bus की रेस में नया स्टार, Tata Motors-Ashok Leyland जैसे दिग्गज को दे रही है चुनौती, 1 महीने में 36% का रिटर्न
एक साल में 470 फीसदी उछला ये स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम; आज लगा है अपर सर्किट
हर शेयर पर ₹69 तक की कमाई करा रही ये 3 कर्जमुक्त कंपनियां, 219% तक उछला शेयर, लिस्ट में HDFC AMC शामिल
