IT Stocks में लौट रही रौनक! जानें TCS, Infosys, Wipro, Newgen Soft, Coforge, Birlasoft, Zensar Tech में क्या करें?
आईटी सेक्टर में हाल के दिनों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली है. जानकारों का मानना है कि सेक्टर में बॉटम बनने के संकेत मिल रहे हैं और अब चुनिंदा शेयर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. अमेरिकी टेक कंपनियों के मजबूत नतीजों, ट्रेड एग्रीमेंट की उम्मीदों और AI को लेकर घटती चिंताओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक AI आईटी कंपनियों के लिए खतरा नहीं बल्कि नए अवसर पैदा कर रहा है. मिडकैप आईटी शेयरों में खास तौर पर Coforge, Persistent Systems, KPIT Technologies और Mastek पसंदीदा विकल्प बताए गए हैं, जबकि कुछ विशेषज्ञ IT ETF में निवेश की सलाह दे रहे हैं.