MTAR vs Apollo Micro vs Zen Technologies: डिफेंस सेक्टर के किस शेयर में है दम? जानें मार्जिन और रिटर्न रेशियो

डिफेंस सेक्टर में MTAR Technologies Limited, Apollo Micro Systems Limited और Zen Technologies Limited की तुलना में Q3 FY26 में मजबूत ग्रोथ दिखी. हालांकि मार्जिन और रिटर्न के लिहाज से Zen Technologies बेहतर प्रदर्शन के कारण अपेक्षाकृत मजबूत निवेश विकल्प के रूप में उभरती दिख रही है.

डिफेंस स्टॉक्स Image Credit: Canva/Money9live

भारत का डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है. सरकार की बढ़ती रक्षा खर्च नीति, ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशीकरण पहल के चलते कई कंपनियों के लिए बड़े अवसर बन रहे हैं. इसी कड़ी में MTAR Technologies Limited, Apollo Micro Systems Limited और Zen Technologies Limited निवेशकों के बीच चर्चा में हैं. आइये तीनों कंपनियों के Q3 FY26 के नतीजों, ऑर्डर बुक, मार्जिन और रिटर्न रेशियो के आधार पर समझने की कोशिश करते हैं कि डिफेंस सेक्टर के किस शेयर में दम है?

MTAR Technologies

MTAR Technologies रक्षा, एयरोस्पेस, न्यूक्लियर और क्लीन एनर्जी सेक्टर के लिए इक्विपमेंट बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹11,644 करोड़ है और शेयर हाल ही में ₹3,785.50 पर बंद हुआ.

Q3 FY26 में कंपनी की आय 59% बढ़कर ₹278 करोड़ हो गई जबकि EBITDA 92% बढ़कर ₹64 करोड़ रहा. शुद्ध लाभ 132% बढ़कर ₹35.2 करोड़ पहुंच गया और EPS ₹11.43 रहा. कंपनी का ऑर्डर बुक ₹2,394.9 करोड़ है, हालांकि इसका P/E करीब 172 गुना है, जो इंडस्ट्री औसत से काफी अधिक माना जा रहा है.

Apollo Micro Systems

Apollo Micro Systems रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और एम्बेडेड सिस्टम बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹7,814 करोड़ है और शेयर ₹220.50 पर बंद हुआ.

Q3 FY26 में कंपनी की आय 70% बढ़कर ₹252 करोड़ हो गई. EBITDA ₹50.4 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹22.9 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 41% अधिक है. कंपनी का ऑर्डर बुक ₹1,305 करोड़ है और अगले तीन वर्षों में 45-50% CAGR से राजस्व वृद्धि का अनुमान जताया गया है.

Zen Technologies

Zen Technologies सेना और सुरक्षा बलों के लिए कॉम्बैट ट्रेनिंग सिस्टम और एंटी-ड्रोन समाधान विकसित करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹12,873 करोड़ है और इसका शेयर ₹1,425.75 पर ट्रेड कर रहा था.

Q3 FY26 में कंपनी की आय 17% बढ़कर ₹178 करोड़ रही, जबकि EBITDA ₹66.5 करोड़ रहा. शुद्ध लाभ ₹55.7 करोड़ दर्ज किया गया और EPS ₹6.07 रहा. कंपनी का ऑर्डर बुक ₹1,082 करोड़ है जिसमें हाल ही में ₹245 करोड़ का एंटी-ड्रोन ऑर्डर और ₹102 करोड़ का कॉम्बैट ट्रेनिंग कॉन्ट्रैक्ट शामिल है.

मार्जिन और रिटर्न में Zen आगे

  • MTAR Technologies Limited
    ऑपरेटिंग मार्जिन 23.5%, नेट प्रॉफिट मार्जिन 12.5%, ROCE 10.5% और ROE 7.51% दर्ज किया गया.
  • Apollo Micro Systems Limited
    ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 26%, नेट प्रॉफिट मार्जिन 12.5%, ROCE 14% और ROE 10% रहा.
  • Zen Technologies Limited
    ऑपरेटिंग मार्जिन 37%, नेट प्रॉफिट मार्जिन 31.4%, ROCE 37.2% और ROE 26.1% रहा, जो तीनों कंपनियों में सबसे मजबूत है.

मार्जिन और रिटर्न की तुलना में Zen Technologies सबसे मजबूत दिखाई देती है. इसके मुकाबले MTAR और Apollo में ग्रोथ की संभावनाएं तो मजबूत हैं, लेकिन दोनों कंपनियों का कैश कन्वर्जन साइकिल लंबा और रिटर्न रेशियो अपेक्षाकृत कम है. ऐसे में एनालिस्ट्स के अनुसार मौजूदा समय में Zen Technologies ऑपरेशन क्षमता और प्रॉफिटिबिलिटी के लिहाज से अपेक्षाकृत मजबूत डिफेंस निवेश विकल्प के रूप में उभरती दिख रही है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सरकार से इस बड़ी योजना को मंजूरी मिलते ही गोली की रफ्तार से भागे वॉटर इंफ्रा शेयर; Shakti Pumps 18% और Jain Irrigation 9% तक चढ़े

डिविडेंड की बाप हैं ये 3 ऑयल कंपनियां, P/E रेशियो भी कम, क्‍या गिरते बाजार में कायम रहेगा जादू, रखें नजर

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से बढ़े फ्रेट रेट, इन शिपिंग कंपनियों के शेयर बन सकते हैं चमकते सितारे, रखें नजर

गैस की किल्लत से चमके TTK प्रेस्टीज, Gandhimathi और स्टोव क्राफ्ट के शेयर, 15% तक की तेजी, मिला ये फायदा

HAL-BEL नहीं, ₹2.2 लाख करोड़ के एयरोस्‍पेस बूम से चमकेंगे ये 3 इंजीनियरिंग स्टॉक्स, रखें नजर

शेयर बाजार में 11 मार्च को क्यों आई बड़ी गिरावट, सिर्फ पश्चिम एशिया संकट ही नहीं बल्कि ये भी हैं बड़ी वजहें