Dolly Khanna ने इन 2 शेयरों से क्यों बनाई दूरी? पोर्टफोलियो से बाहर होने के पीछे क्या है कहानी
मार्च 2026 तक की सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग के अनुसार, उनके पोर्टफोलियो में 505 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 9 शेयर शामिल हैं. ऐसे में जब किसी शेयर से उनका नाम अचानक गायब हो जाए, तो बाजार की नजर उस पर जरूर जाती है. मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग फाइलिंग में दो स्मॉलकैप कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे चली गई.

भारतीय शेयर बाजार में स्मॉलकैप निवेशकों के बीच Dolly Khanna एक जाना-पहचाना नाम हैं. Dolly Khanna पिछले कई दशकों से निवेश कर रही हैं. उनका निवेश अक्सर चर्चा में रहता है. केमिकल, टेक्सटाइल सेक्टर में उनके कई सफल निवेश इसकी मिसाल हैं. मार्च 2026 तक की सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग के अनुसार, उनके पोर्टफोलियो में 505 करोड़ रुपये से अधिक के 9 शेयर शामिल हैं. ऐसे में जब किसी शेयर से उनका नाम अचानक गायब हो जाए, तो बाजार की नजर उस पर जरूर जाती है. मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग फाइलिंग में दो कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे चली गई. 1 फीसदी से कम हिस्सेदारी होने पर निवेशक का नाम अलग से सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग पैटर्न में दिखाई नहीं देता.
GHCL
- GHCL भारत की प्रमुख सोडा ऐश उत्पादक कंपनियों में से एक है. वर्ष 1983 में स्थापित कंपनी ग्लास, डिटर्जेंट और कई औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले सोडा ऐश का निर्माण करती है. करीब 4,000 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और नियमित डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है.
- दिसंबर 2025 तिमाही तक Dolly Khanna के पास GHCL में करीब 1.1 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो लगभग 9.9 लाख शेयरों के बराबर थी. लेकिन मार्च 2026 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे चली गई और उनका नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न से गायब हो गया.
- शेयर प्रदर्शन की बात करें तो GHCL का शेयर 25 जून को 432 रुपये पर कामकाज कर रहा था. पिछले एक सप्ताह में इसमें 5.14 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि तीन महीने में शेयर 1.04 फीसदी चढ़ा है, लेकिन एक साल में इसमें 26.22 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है.
IFB Agro Industries
- IFB Agro Industries की स्थापना 1982 में हुई थी. कंपनी मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल अल्कोहल और शराब निर्माण के कारोबार में है. इसके अलावा कंपनी प्रोसेस्ड मरीन फूड कारोबार में भी सक्रिय है.
- करीब 839 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 65 फीसदी है. दिसंबर 2025 तिमाही में Dolly Khanna ने कंपनी में करीब 1.1 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी, जो लगभग 1.06 लाख शेयरों के बराबर थी. लेकिन मार्च 2026 तिमाही तक उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे चली गई. यानी उन्होंने इस शेयर में केवल एक तिमाही के भीतर एंट्री और एग्जिट दोनों कर ली.
- हालांकि इसके पीछे की सटीक वजह सार्वजनिक नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि निवेशकों का ध्यान इस तेजी से हुए बदलाव पर गया है.
- शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो IFB Agro Industries ने हाल के महीनों में बेहतर रिटर्न दिया है. पिछले तीन महीनों में शेयर 22.14 फीसदी चढ़ा है, जबकि एक साल में इसमें 23.59 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, पिछले एक सप्ताह में शेयर लगभग सपाट रहा है. 25 जून को इसके शेयरों का भाव 903 रुपये था.
इसे भी पढ़ें- मल्टीबैगर शेयर का जलवा बरकरार! QIP ऐलान के बाद फिर लगा अपर सर्किट, 5 महीने में दे चुका 600% रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.