टेक्सटाइल सेक्टर पर ब्रोकरेज बुलिश, इन 5 शेयरों में 30% तक अपसाइड की उम्मीद, जानें क्यों चढ़ेंगे स्टॉक्स?

ब्रोकरेज का मानना है कि कम टैरिफ और भारत द्वारा ब्रिटेन व यूरोपीय यूनियन के साथ किए गए नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का फायदा कंपनी को मिलेगा. FY26-FY28 के दौरान कंपनी की आय में 14 फीसदी CAGR, EBITDA में 43 फीसदी CAGR और PAT में 97 फीसदी CAGR की उम्मीद जताई गई है.

भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री Image Credit: Money9

ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने टेक्सटाइल सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर पॉजिटिव रुख अपनाया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मांग में सुधार, एक्सपोर्ट रिकवरी और मार्जिन बढ़ने की संभावना से यह सेक्टर आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. इसी वजह से फर्म ने 5 टेक्सटाइल शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है, जिनमें 30 फीसदी तक का संभावित अपसाइड बताया गया है. Motilal Oswal के अनुसार, भारत का टेक्सटाइल एक्सपोर्ट बाजार अभी भी काफी बिखरा हुआ है. ऐसे में बड़े और संगठित खिलाड़ियों के लिए बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने और तेजी से विस्तार करने की अच्छी संभावना है.

Gokaldas Exports Ltd

बेंगलुरु स्थित Gokaldas Exports भारत की प्रमुख गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों में शामिल है. कंपनी वैश्विक ब्रांड्स के लिए वूवन और निट गारमेंट्स का निर्माण करती है.

Motilal Oswal ने इस शेयर पर 1,110 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 29 फीसदी अपसाइड दर्शाता है.

क्यों है पसंद?

ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में क्षमता विस्तार और अफ्रीका कारोबार में बेहतर उपयोग के चलते कंपनी की आय में मजबूत वृद्धि देखने को मिल सकती है. FY26-FY28 के दौरान कंपनी की आय में 18 फीसदी CAGR, EBITDA में 33 फीसदी CAGR और एडजस्टेड PAT में 73 फीसदी CAGR की उम्मीद जताई गई है.

Indo Count Industries Ltd

Indo Count Industries बेड लिनेन और होम टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण और निर्यात के लिए जानी जाती है. कंपनी खासतौर पर अमेरिकी बाजार में मजबूत मौजूदगी रखती है.

Motilal Oswal ने इस शेयर पर 550 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 27 फीसदी अपसाइड दिखाता है.

क्यों है पसंद?

ब्रोकरेज के मुताबिक Utility Bedding सेगमेंट में तेजी और मुख्य बेड लिनेन कारोबार में स्थिर वृद्धि कंपनी के राजस्व को मजबूती दे सकती है. FY26-FY28 के दौरान कंपनी की आय में 20 फीसदी CAGR, EBITDA में 44 फीसदी CAGR और PAT में 90 फीसदी CAGR का अनुमान है.

Arvind Ltd

Arvind Ltd देश की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनियों में से एक है. कंपनी डेनिम, शर्टिंग और टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखती है.

ब्रोकरेज ने इस शेयर पर 670 रुपये का लक्ष्य दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 21 फीसदी अपसाइड का संकेत देता है.

क्यों है पसंद?

Motilal Oswal के अनुसार कंपनी फैब्रिक-केंद्रित मॉडल से गारमेंट्स आधारित मॉडल की ओर बढ़ रही है, जिससे उसका संभावित बाजार काफी बड़ा हो जाएगा. साथ ही AMD बिजनेस की बेहतर मार्जिन प्रोफाइल भी ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है. अगले तीन वर्षों में 15 फीसदी राजस्व CAGR और 29 फीसदी PAT CAGR की उम्मीद है.

Pearl Global Industries Ltd

Pearl Global Industries वैश्विक फैशन ब्रांड्स को एंड-टू-एंड गारमेंट समाधान उपलब्ध कराती है. कंपनी के उत्पादन केंद्र भारत समेत कई देशों में मौजूद हैं.

Motilal Oswal ने इस शेयर पर 2,300 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 12 फीसदी अपसाइड दर्शाता है.

क्यों है पसंद?

ब्रोकरेज के मुताबिक भारत, बांग्लादेश, वियतनाम और इंडोनेशिया में क्षमता विस्तार के चलते कंपनी की आय में मजबूत वृद्धि हो सकती है. FY26-FY28 के दौरान कंपनी के EBITDA में 25 फीसदी CAGR और PAT में 29 फीसदी CAGR का अनुमान है.

Welspun Living Ltd

Welspun Living होम टेक्सटाइल्स, बेडिंग और टॉवेल के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है. कंपनी वैश्विक रिटेलर्स को अपने उत्पादों की सप्लाई करती है.

Motilal Oswal ने इस शेयर पर 200 रुपये का लक्ष्य दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 18 फीसदी अपसाइड का संकेत देता है.

क्यों है पसंद?

ब्रोकरेज का मानना है कि कम टैरिफ और भारत द्वारा ब्रिटेन व यूरोपीय यूनियन के साथ किए गए नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का फायदा कंपनी को मिलेगा. FY26-FY28 के दौरान कंपनी की आय में 14 फीसदी CAGR, EBITDA में 43 फीसदी CAGR और PAT में 97 फीसदी CAGR की उम्मीद जताई गई है.

इसे भी पढ़ें- मल्टीबैगर शेयर का जलवा बरकरार! QIP ऐलान के बाद फिर लगा अपर सर्किट, 5 महीने में दे चुका 600% रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.