30 जून को खुल रहा Atharva Polyplast IPO, GMP 17% की उछाल पर; जानें कितना है प्राइस बैंड
30 जून को खुलने जा रहा Atharva Polyplast IPO निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ₹60 के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का IPO 16% से ज्यादा प्रीमियम के साथ ग्रे मार्केट में कारोबार कर रहा है. जानिए लिस्टिंग गेन की संभावनाएं, निवेश की न्यूनतम राशि और इस SME IPO की पूरी डिटेल.
प्राइमरी मार्केट में दांव लगाकर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए एक और शानदार मौका आ रहा है. प्लास्टिक कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Atharva Polyplast का SME IPO मंगलवार, 30 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है. निवेशक इस इश्यू में गुरुवार, 2 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे. खास बात यह है कि बाजार में कदम रखने से पहले ही कंपनी के शेयरों ने ग्रे मार्केट में हलचल मचा दी है.
प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए ₹55 से ₹60 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जिसकी फेस वैल्यू ₹10 है. रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम दो लॉट यानी 4,000 शेयरों के लिए आवेदन करना जरूरी होगा. अपर प्राइस बैंड (₹60) के हिसाब से निवेशकों को न्यूनतम ₹2.40 लाख का निवेश करना होगा.
यह पूरा आईपीओ ₹27 करोड़ का है, जिसके तहत कंपनी 0.45 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी. इसमें कोई ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) कंपोनेंट शामिल नहीं है.
आईपीओ की अन्य अहम तारीखें
- अलॉटमेंट : 3 जुलाई को फाइनल होने की उम्मीद
- लिस्टिंग: 7 जुलाई को बीएसई एसएमई (BSE SME) प्लेटफॉर्म पर
इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर ‘होरिजोन मैनेजमेंट’ हैं और ‘एमयूएफजी इनटाइम इंडिया’ इसके रजिस्ट्रार हैं.
ग्रे मार्केट में 16% से ज्यादा प्रीमियम पर ट्रेंड
आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में कंपनी को लेकर जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. अथर्व पॉलिप्लास्ट के शेयर फिलहाल ₹10 के प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहे हैं. अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो शेयर की लिस्टिंग ₹70 पर हो सकती है, जो इसके आईपीओ प्राइस से लगभग 17% ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: IPO से पहले NSE का जलवा, अनलिस्टेड कंपनी की लिस्ट में टॉप पर, जानें कितना हो सकता है वैल्यूएशन
क्या करती है कंपनी?
साल 2014 में शुरू हुई अथर्व पॉलिप्लास्ट लिमिटेड ऑफिस फर्नीचर, होम अप्लायंसेज और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए प्रीमियम प्लास्टिक कंपोनेंट्स बनाती है. कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत खर्च) के लिए करेगी.
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
Advit Jewels IPO में चाहिए पक्का अलॉटमेंट? जानें एक्सपर्ट का बेस्ट तरीका, भारी सब्सक्रिप्शन के बाद भी मिलेंगे शेयर!
Advit Jewels IPO पर टूट पड़े निवेशक, दूसरे दिन तक 44 गुना सब्सक्राइब; जानें GMP का हाल
IPO लानें से पहले इस टेक कंपनी ने जिता NASA से दो कॉन्ट्रैक्ट, एक दशक तक मिलेगा काम; जानें डिटेल्स
