Advit Jewels IPO में चाहिए पक्का अलॉटमेंट? जानें एक्सपर्ट का बेस्ट तरीका, भारी सब्सक्रिप्शन के बाद भी मिलेंगे शेयर!
Advit Jewels IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और दो दिनों में यह 44 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है. मजबूत GMP और शानदार फाइनेंशियल्स ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. हालांकि, भारी सब्सक्रिप्शन के चलते शेयर अलॉटमेंट आसान नहीं होगा. ऐसे में जानिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक किन रणनीतियों से अलॉटमेंट मिलने की संभावना बढ़ाई जा सकती है.
How to get allotment in Advit Jewels IPO : Advit Jewelsके IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. दो दिनों में यह इश्यू 44 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है. मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, बेहतर मार्जिन और खास बिजनेस मॉडल की वजह से यह IPO लिस्टिंग गेन के साथ-साथ लंबी अवधि के निवेश के लिए भी अच्छा साबित हो सकता है. लेकिन दमदार सब्सक्रिप्शन की वजह से हर निवेशक को शेयर अलॉट नहीं होंगे.
ऐसे में निवेशकों को क्या करना चाहिए, ताकि उन्हें कंपनी के शेयर अलॉट हों और लिस्टिंग गेन का भी फायदा मिल सके? इस रिपोर्ट में मार्केट एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर बताया गया है कि आपको क्या करना चाहिए, जिससे Advit Jewels के शेयर आपको अलॉट होने की संभावना बढ़ सके.
पहले दिन 11 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब, GMP भी मजबूत
Advit Jewels का IPO 130 से 138 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर खुला है. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है और इसका इश्यू साइज 165.16 करोड़ रुपये है. कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से करीब 50 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 52 रुपये चल रहा है, जिससे करीब 38 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है. इससे रिटेल निवेशकों को करीब 5,200 रुपये का मुनाफा हो सकता है.
क्यों खास है यह कंपनी?
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत इसका कुंदन, पोलकी और जड़ाऊ ज्वेलरी पर फोकस है. कंपनी का बिजनेस मुख्य रूप से B2B मॉडल पर आधारित है, लेकिन इसके बावजूद इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 25 फीसदी से अधिक है, जो इस सेक्टर में काफी मजबूत माना जाता है. पिछले तीन वर्षों में कंपनी के मार्जिन लगातार बेहतर हुए हैं, जिससे इसकी वित्तीय स्थिति भी मजबूत नजर आती है.
कैसे मिलेंगे कंपनी के शेयर?
Hem Securities Ltd की Senior Research Analyst आस्था जैन का कहना है कि Advit Jewels के IPO में निवेशक लिस्टिंग गेन के साथ-साथ लंबी अवधि के लिए भी निवेश कर सकते हैं. हालांकि, इश्यू साइज छोटा होने के कारण रिटेल निवेशकों को शेयर मिलने की संभावना कम हो सकती है. ऐसे में जिन निवेशकों के पास HNI (हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल) कैटेगरी में आवेदन करने की क्षमता है, उनके लिए इस कैटेगरी से आवेदन करना बेहतर विकल्प हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें. GMP निर्धारित करने में मनी9लाइव की कोई भागीदारी नहीं है.
Latest Stories
Advit Jewels IPO पर टूट पड़े निवेशक, दूसरे दिन तक 44 गुना सब्सक्राइब; जानें GMP का हाल
IPO लानें से पहले इस टेक कंपनी ने जिता NASA से दो कॉन्ट्रैक्ट, एक दशक तक मिलेगा काम; जानें डिटेल्स
आज से खुला 146 करोड़ रुपये का IPO, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में काम करती है कंपनी; जानें GMP क्या दे रहा संकेत
