इस शुक्रवार को नहीं खुलेगा शेयर बाजार, लेकिन यहां दोपहर बाद कर सकेंगे ट्रेडिंग
अगर आप 26 जून, शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. मुहर्रम के अवसर पर बीएसई और एनएसई पूरी तरह बंद रहेंगे, जिससे शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. हालांकि, कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए राहत की बात यह है कि एमसीएक्स का शाम का ट्रेडिंग सत्र निर्धारित समय पर खुला रहेगा.
Trading Holiday on 26 June: अगर आप शुक्रवार, 26 जून को शेयर बाजार में कारोबार करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. मुहर्रम के अवसर पर देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बंद रहेंगे. इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा.
मुहर्रम के कारण रहेगा बाजार बंद
शेयर बाजार की 2026 की आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे की लिस्ट के अनुसार 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर ट्रेडिंग नहीं होगी. निवेशक इस दिन किसी भी तरह के शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे. हालांकि, अगले कारोबारी दिन बाजार अपने तय समय पर फिर से खुलेगा और सामान्य रूप से कारोबार होगा.
यह भी पढ़ें: IPO से पहले NSE का जलवा, अनलिस्टेड कंपनी की लिस्ट में टॉप पर, जानें कितना हो सकता है वैल्यूएशन
2026 में इन मौकों पर भी बंद रहेगा शेयर बाजार
मुहर्रम के अलावा 2026 में शेयर बाजार कई अन्य त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों पर भी बंद रहेगा. इनमें 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर को प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस शामिल हैं. निवेशकों को छुट्टियों की सूची ध्यान में रखकर अपनी निवेश और ट्रेडिंग रणनीति बनानी चाहिए.
| तारीख | दिन | ट्रेडिंग हॉलिडे |
|---|---|---|
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 2 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा |
| 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | दिवाली-बलिप्रतिपदा |
| 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव |
| 25 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | क्रिसमस |
MCX पर कैसी रहेगी ट्रेडिंग?
मुहर्रम के अवसर पर 26 जून, शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के सुबह के कारोबार सत्र में ट्रेडिंग नहीं होगी. यानी मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा, हालांकि, शाम का ट्रेडिंग सत्र निर्धारित समय के अनुसार खुला रहेगा. ऐसे में सोना, चांदी, कच्चा तेल और अन्य कमोडिटी में कारोबार करने वाले निवेशक शाम के सत्र में ट्रेडिंग कर सकेंगे. यानी शेयर बाजार बंद रहने बावजूद कमोडिटी सेक्शन में दोपहर के बाद कारोबार किया जा सकता है.
Latest Stories
Closing Bell: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, Sensex 1248 अंक गिरा; Nifty भी 1.64 फीसदी टूटा
Sensex Nifty Today: बाजार में मची तबाही, सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा धड़ाम; निफ्टी 23000 के करीब
इस ज्वेलरी कंपनी ने चुका दिया 99% कर्ज, 3 महीने में 62% चढ़ा शेयर; क्या आपके पोर्टफोलियो में है शामिल?
