गेमिंग यूनिट बेचकर Alibaba लगा रही AI पर दांव, ये है अगले 5 साल का रेवेन्यू टारगेट

अलीबाबा एक बड़े कॉर्पोरेट रीऑर्गेनाइजेशन से गुजर रहा है, जिसमें नॉन-कोर एसेट्स को बेचा जा रहा है. साथ ही AI और क्लाउड कंप्यूटिंग को टॉप स्ट्रेटेजिक प्रायोरिटी दी जा रही है, जिसका मकसद 5 साल में AI रेवेन्यू में 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचना है.

अलीबाबा Image Credit: Thomas Fuller/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

AI आने के बाद से अब हर कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में आगे रहने और नंबर 1 बनने के लिए हर संभव कदम उठा रही है. Alibaba ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड अब अपने मुनाफा देने वाले बिजनेस को बेचने के लिए तैयारी हो गई है. Alibaba ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड अपनी गेमिंग ब्रांच को कम से कम 1.5 बिलियन डॉलर की डील में बेच रही है, जिससे चीनी ई-कॉमर्स लीडर का एआई पर फोकस बढ़ेगा.

सोमवार (17 अगस्त) को एक इंटरनल मेमो और ब्लूमबर्ग न्यूज द्वारा रिव्यू किए गए एक इंटरनल मेमो के अनुसार, एशियाई प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रस्टार कैपिटल ने लिंग्शी गेम्स को खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट किया है. लिंग्शी गेम्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर झोउ बिंगशु ने डील के साइज के बारे में बताए बिना कहा, अलीबाबा अपनी स्ट्रेटेजिक प्रायोरिटी पर बेहतर फोकस करने के कारण लिंग्शी को ट्रस्टार को सौंप रहा है. ब्लूमबर्ग न्यूज ने पिछले हफ्ते बताया था कि इस ट्रांजैक्शन से स्टूडियो की वैल्यू 1.5 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है. अलीबाबा और ट्रस्टार ने कमेंट के लिए रिक्वेस्ट का तुरंत जवाब नहीं दिया है.

पांच साल में एआई रेवेन्यू बढ़ाने की तैयारी

अलीबाबा चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एडी वू (Eddie Wu) के अंडर एक बड़े कॉर्पोरेट रीऑर्गेनाइजेशन से गुजर रहा है, जिसमें नॉन-कोर एसेट्स को बेचा जा रहा है. जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग को टॉप स्ट्रेटेजिक प्रायोरिटी बनाया जा रहा है, जिसका मकसद पांच साल में AI रेवेन्यू में 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचना है.

अलीबाबा का सबसे बड़ा एआई मॉडल

इस महीने (अगस्त) अलीबाबा ने अपना अब तक का सबसे बड़ा AI मॉडल रिलीज किया है जिसमें दावा किया गया कि यूएस कॉम्पिटिटर को चुनौती देने के लिए चीन की इस नई कामयाबी में ग्लोबल लीडर एंथ्रोपिक PBC के बराबर परफॉर्मेंस है. लिंग्शी का फ्लैगशिप और सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेम, थ्री किंगडम्स: स्ट्रैटेजी एडिशन, जापान की कोई टेकमो होल्डिंग्स कंपनी के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया एक बड़ा मल्टीप्लेयर ऑनलाइन स्ट्रैटेजी टाइटल है.

ये भी पढ़ें- BGMI Lite: कम रैम वाले फोन में जल्द खेल पाएंगे ये पॉपुलर गेम, लाइट वर्जन मचाएगा गदर!

Loading...
Unable to load recommendations.