iPhone 18 Pro की कीमत होगी iPhone 17 Pro से ज्यादा, इतने पैसे करने होंगे खर्च!

iPhone 18 Pro अगले महीने आईफोन 18 सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है, आए दिन इन अपकमिंग आईफोन मॉडल्स से जुड़े नए-नए लीक्स सामने आ रहे हैं. अब पता चला है कि इस प्रो मॉडल की कीमत आईफोन 17 प्रो की तुलना ज्यादा होगी.

आईफोन 18 प्रो Image Credit: एपल

Highlights

  • महंगा होगा आईफोन 18 प्रो.
  • सितंबर में लॉन्च होंगे प्रो मॉडल्स.
  • कीमत में बढ़ोतरी के मिल रहे संकेत.

iPhone 18 Series अगले महीने सितंबर में लॉन्च की उम्मीद है, इस सीरीज में नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं. इस साल सारे फोन एक-साथ लॉन्च नहीं होंगे, आईफोन 18 और आईफोन एयर 2 को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है. सितंबर में प्रो मॉडल्स और आईफोन फोल्ड को उतारा जा सकता है. लेटेस्ट लीक्स की मानें तो आईफोन 18 प्रो मॉडल की कीमत आईफोन 17 प्रो से ज्यादा हो सकती है.

iPhone 18 Pro Price in India (लीक्स)

इंडिया टु़डे के मुताबिक, रिपोर्ट्स बताती हैं कि 256 जीबी स्टोरेज वाले iPhone 18 Pro की कीमत लगभग 1,44,900 रुपए हो सकती है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत लगभग 1,54,900 रुपए हो सकती है. अपकमिंग आईफोन मॉडल्स की सटीक कीमत से तो अगले महीने लॉन्च इवेंट के दौरान ही पर्दा उठेगा.

AI की बढ़ती डिमांड का मतलब है कि कंपनियां अपने सिस्टम के लिए ज्यादा मेमोरी खरीद रही हैं, जिससे सप्लाई पर दबाव पड़ रहा है और कीमतें बढ़ रही हैं. एपल ने भारत में आईपैड एयर और मैकबुक एयर जैसे कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें पहले ही बढ़ा दी हैं, लेकिन यह अभी भी साफ नहीं है कि आईफोन 18 सीरीज की भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी या नहीं.

नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप iPhones में नया A20 Pro चिप होने की उम्मीद है, जो कथित तौर पर TSMC के 2nm प्रोसेस पर बना है. प्रो मॉडल में 12GB रैम, एक छोटा डायनामिक आइलैंड, ब्राइट LTPO+ डिस्प्ले और प्रो मैक्स में बड़ी बैटरी भी मिल सकती है. कैमरा अपग्रेड में वेरिएबल अपर्चर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और एक नया सैमसंग स्टैक्ड सेंसर शामिल हो सकता है. इसके अलावा एपल के C2 मॉडेम को भी लाने और सैटेलाइट कनेक्टिविटी को बढ़ाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- पुराने फोन से हो गए परेशान? अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये 2 दमदार फोन