Published: 04 May 2026 20:03 PM Updated On: 04 May 2026 20:05 PM
सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited अब अपनी कमाई बढ़ाने के लिए बड़ा दांव खेल रही है. कंपनी ने FY27 तक ARPU को 150 रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. हालांकि पिछले कुछ समय में ARPU 71 रुपये से बढ़कर 101 रुपये तक पहुंचा है, लेकिन सब्सक्राइबर ग्रोथ अभी भी कमजोर बनी हुई है. कई यूजर्स इनएक्टिव हैं, जो कंपनी की असली चुनौती को दिखाता है. 4G रोलआउट के जरिए कंपनी डेटा खपत बढ़ाने की कोशिश कर रही है.