DTH को अब कोई नहीं बचा पाएगा, SatCom का दौर होगा शुरू!
इसरो की कमर्शियल शाखा न्यू स्पेस इंडिया ने करीब 10 साल बाद सैटेलाइट बैंडविड्थ की कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी की है, जिसका असर डीटीएच और इंटरनेट यूजर्स पर पड़ सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, बढ़ती मांग खासकर एविएशन, डिफेंस और सैटेलाइट इंटरनेट सेक्टर से आने के कारण यह फैसला लिया गया है. डीटीएच कंपनियां इस लागत को ग्राहकों पर डाल सकती हैं, जिससे टीवी रिचार्ज महंगा हो सकता है. वहीं, ओटीटी और सैटेलाइट इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से डीटीएच का भविष्य कमजोर पड़ता दिख रहा है. आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों में भी सैटेलाइट इंटरनेट की पहुंच बढ़ सकती है.
