UPI से मिलेगा छुट्टा पैसा, SBI ला रहा खास कैश- कॉइन डिस्पेंसर मशीनें
शहरों में छुट्टे पैसे की समस्या अब जल्द खत्म हो सकती है. State Bank of India, Reserve Bank of India और सरकार मिलकर खास कैश और कॉइन डिस्पेंसर मशीनें लगाने की तैयारी कर रहे हैं. इस योजना के तहत अगले 3 महीनों में करीब 60 मशीनें लगाई जाएंगी, जिन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में स्थापित किया जाएगा. इन मशीनों की सबसे खास बात यह है कि इसमें कार्ड की जरूरत नहीं होगी. यूजर सिर्फ UPI से QR कोड स्कैन करके ₹10, ₹20 के नोट और ₹1, ₹2, ₹5, ₹10 के सिक्के निकाल सकेंगे.
यह सुविधा बेंगलुरु, पुणे, चंडीगढ़, शिमला, वेलोर और अमरावती जैसे शहरों में शुरू होगी और धीरे-धीरे 13-14 राज्यों तक फैल सकती है. इससे लोगों को रोजमर्रा के छोटे लेनदेन में बड़ी राहत मिलेगी.
More Videos
NPS Sanchay vs Regular NPS: ₹100 से शुरू करें पेंशन की बचत, जानिए क्या है NPS संचय योजना
8th Pay Commission Salary, Maharashtra Pension Body की पेंशनर्स से जुड़ी सबसे बड़ी मांग
26 हजार मिनिमम वेतन की बड़ी डिमांड, 8th pay commission में DA 4% करने की मांग
